हिसारवासियों को अमित शाह ने दी कई सौगातें, कैंसर अस्पताल की मांग पर CM ने दिया यह जवाब

हिसार | सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) हिसार दौरे पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज परिसर में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण किया. साथ ही, मेडिकल कॉलेज में 30 बेड के आईसीयू यूनिट का लोकार्पण और PG हॉस्टल का शिलान्यास किया.

Amit Shah

स्वास्थ्य सेवाओं में जबरदस्त सुधार

अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि आज ओपी जिंदल की पुण्यतिथि भी है. वे इस प्रदेश के बड़े राजनेता रहे हैं और देश के अग्रणी उद्योगपतियों में भी उनका नाम लिया जाता है. इन सबके साथ- साथ, उनके संस्कार ऐसे थे कि वे कारोबार से पहले समाज की चिंता करते थे. इसी का सुफल है कि आज इतना बड़ा अस्पताल है, जहां करीब पांच लाख लोग ओपीडी में सेवा लेते हैं. लगभग हर साल 180 के आसपास बच्चे यहां से मेडिकल ग्रेजुएट और पीजी में आगे बढ़ते हैं.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले एक दशक में पूरे देश में स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाकर भारत के स्वास्थ्य ढांचे को ऊपर उठाया है. उन्होंने कहा कि प्राथमिक से लेकर तृतीयक स्तर तक स्वास्थ्य ढांचे में सुधार किया गया है. अमित शाह ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 से बढ़कर 766 हो गई है. MBBS सीटों की संख्या 51,000 से बढ़कर 1.15 लाख हो गई है और अगले पांच वर्षों में 85,000 अतिरिक्त सीटें जोड़ी जाएंगी.

कैंसर अस्पताल की मांग अधूरी

इस कार्यक्रम में कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद नवीन जिंदल और पूर्व राज्यसभा सांसद डीपी वत्स ने कैंसर अस्पताल बनाने की मांग रखी. कार्यक्रम में इसकी घोषणा नहीं हुई. तब मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि झज्जर में कैंसर इंस्टीट्यूट बन रहा है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: हिसार में साउथ बाईपास से कैमरी रोड तक बनेगी नई सड़क, दर्जनों कॉलोनियों को मिलेगा फायदा
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.