हिसार | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि रेल मंत्रालय (Rail Minister) ने भावनगर- हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन की सेवाओं में विस्तार कर दिया है. ट्रेन नंबर 19271/ 72, भावनगर- हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन (वाया हिसार, धुरी) अब साप्ताहिक की बजाय हफ्ते में दो दिन संचालित होगी. हिसार व आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को इस विस्तारीकरण का लाभ मिलेगा.
नया शेड्यूल
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि नई व्यवस्था इसी महीने की 13 तारीख से लागू होगी. इसके तहत, ट्रेन नंबर 19271, भावनगर से प्रत्येक सोमवार और वीरवार को संचालित होगी. वापसी में ट्रेन नंबर 19272, हरिद्वार से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेगी. इस ट्रेन के विस्तार से रेलयात्रियों के लिए हरिद्वार का सफर आसान हो जाएगा.
यह ट्रेन हिसार और धुरी के रास्ते होते हुए सफर करेगी, जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को भी फायदा होगा. रेलवे की इस पहल से न केवल तीर्थयात्रियों को हरिद्वार आवागमन करने में आसानी होगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. हिसार से हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं को भी इस ट्रेन का लाभ मिलेगा.
