बिग बॉस फेम सोनाली फौगाट फिर सुर्खियों में, अज्ञात लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर भेजें भद्दे कमेंट, केस दर्ज

हिसार । भाजपा नेत्री व आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुकी टिकटॉक स्टार सोनाली फौगाट एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई है. उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ फेसबुक पेज पर उनके खिलाफ कमेंट में अभद्र भाषा इस्तेमाल करने के आरोप लगाएं है. मिल गेट थाना पुलिस को दी शिकायत में संत नगर निवासी सोनाली फौगाट ने बताया कि अभिनय के साथ-साथ वह राजनीतिक क्षेत्र से भी जुड़ी हुई है. उन्होंने बताया कि वह अक्सर फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि के माध्यम से अपनी एक्टिविटी शेयर करती रहती है.

Sonali Phogat
शिक़ायत में भाजपा नेत्री ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से कुछ लोग उनकी पोस्ट पर भद्दे कमेंट कर रहे हैं जिससे उनकी गरिमा को ठेस पहुंची है. इन टिप्पणियों से वे और उनका परिवार मानसिक रूप से आहत हुए हैं. भाजपा नेत्री की शिक़ायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 509 व 67 आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.