हिसार के दर्जनों गांवों के लिए बड़ी खुशखबरी, जिले की पहली मॉडल रोड बनेगी यह सड़क

हिसार | हरियाणा की नायब सैनी सरकार की हर जिले में एक मॉडल रोड योजना को धरातल पर अमलीजामा पहनाने की तैयारियां तेज हो गई है. इसी कड़ी में हिसार जिले की मिर्जापुर- नियाणा सड़क मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा. मुख्यमंत्री घोषणा के तहत चयनित इस सड़क मार्ग को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने के लिए मुख्यालय ने बीएंडआर विभाग को सहमति दे दी है.

Smart Sadak Road

दर्जनों गांवों को मिलेगा फायदा

करीब 15 किलोमीटर लंबी इस सड़क की न केवल चौड़ाई बढ़ाई जाएगी बल्कि हाईटेक सुविधाओं से भी लैस होगी. इस सड़क मार्ग की चौड़ाई को 7 सीटर से बढ़ाकर 10 मीटर किया जाएगा. इस सड़क मार्ग से आसपास के कई गांवों के लिंक रोड होने से करीब एक दर्जन गांवों मिर्जापुर, नियाणा, खरड़- अलीपुर, धांसू, राजली, घिराय, सुलखनी, खानपुर- सिंधड़, सिंघवा व चानौत की हजारों की आबादी को सुगम रास्ता मिलेगा.

उम्मीद जताई जा रही है कि भविष्य में फिर यह रोड हांसी जिले तक चौड़ा हो जाएगा. इसकी चौड़ाई बढ़कर साउथ बाईपास के बराबर हो जाएगी. इससे हिसार से हांसी-बरवाला रोड की कनेक्टिवटी सुगम हो सकेगी. यह रोड NH-9 (मिर्जापुर चौक) से शुरू होकर नियाणा गांव तक जाएगी. वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए विभाग ने इसके चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया है. करीब 15 किलोमीटर लंबी इस रोड का कायाकल्प किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

मॉडल रोड की खासियतें

  • सुरक्षा के लिहाज से रिफ्लेक्टर, साइन बोर्ड, स्ट्रीट लाइटें और मार्किंग जैसे आधुनिक रोड फर्नीचर लगेंगे.
  • सड़क के किनारे मॉडल बर्म बनाए जाएंगे, जिस पर दोपहिया वाहन आसानी से चल सकेंगें. इससे मुख्य सड़क से ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद मिलेगी और सड़क दुघर्टनाओं पर रोक लगेगी.

मुख्यमंत्री ने मॉडल रोड की घोषणा की थी, जिसमें हिसार की मिर्जापुर-नियाणा रोड का चयन हुआ है. PWD मंत्री रणबीर गंगवा ने एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए हैं. अगले सप्ताह तक एस्टीमेट मुख्यालय भेज दिया जाएगा- अजीत सिंह, एसई PWD

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.