खुशखबरी: खाटूश्याम मेले को देखते हुए पुनः पटरी पर लौटी रद्द हुई ट्रेनें, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

हिसार | हरियाणा में खाटूश्याम श्रद्धालुओं के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. खाटूश्याम धाम पर आयोजित हो रहे वार्षिक फाल्गुनी मेले को देखते हुए रेलवे द्वारा आंशिक रूप से रद्द की गई ट्रेनों के फिर से संचालन को हरी झंडी दिखा दी गई है. इनमें किसान एक्सप्रेस 23 फरवरी से 3 मार्च तक तथा 26 फरवरी से अगरतला-फिरोजपुर कैंट ट्रेन शामिल हैं.

Train Railways

श्रद्धालुओं को मिला स्पेशल ट्रेन का तोहफा

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 04721, हिसार- जयपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 25- 28 फरवरी तक हिसार से शाम 05.50 बजे रवाना होकर रात 1 बजे जयपुर पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04722, जयपुर- हिसार अनारक्षित स्पेशल ट्रेन इसी समयावधि में जयपुर से दोपहर 02.50 बजे रवाना होकर रात 10.25 बजे हिसार पहुंचेगी.

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सिवानी, सादुलपुर, रामपुरा बेरी, लोहारू, सूरजगढ़, चिडावा, रतन शहर, झुंझुनूं, डूंडलोद मुकुंदगढ़, नवलगढ़, सीकर, पलसाना, रींगस, गोविन्दगढ़ मलिकपुर, चौमू सामोद व ढेहर का बालाजी स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में यात्रियों को 10 जनरल कोच की सुविधा मिलेगी.

यह भी पढ़े -  अब छुट्टी के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तर के चक्कर, इंट्रा हरियाणा पोर्टल लागू

निर्धारित शेड्यूल पर चलेंगी यह ट्रेन

  • अमित सुदर्शन ने बताया कि उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के लिए नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा था, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है. इस कार्य के स्थगित होने के कारण प्रभावित ट्रेनों के दोबारा संचालन को हरी झंडी दिखाई गई है.
  • उन्होंने बताया कि दोबारा संचालन की गई रेलगाड़ियों में ट्रेन नंबर 14619, अगरतला- फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस ट्रेन 26 फरवरी को एक ट्रिप अपने निर्धारित मार्ग व संचालन समय- सारणी के हिसाब से संचालित होगी.
  • आंशिक रूप से रद्द की गई ट्रेन नंबर 14731/32, दिल्ली- भटिंडा- दिल्ली 23 फरवरी से 3 मार्च तक अपने निर्धारित रूट एवं संचालन समय- सारणी के हिसाब से संचालित होगी.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.