हरियाणा की बेटी हर्षिता कादयान ने CDS परीक्षा में लहराया परचम, हासिल किया ऑल इंडिया तीसरा रैंक; पढ़ें सक्सेस स्टोरी

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले की बेटी हर्षिता कादयान ने CDS परीक्षा में बड़ी कामयाबी हासिल की है. शहर के ओपी जिंदल स्कूल से पढ़ने वाली हर्षिता ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया थर्ड रैंक प्राप्त किया है. हर्षिता के पिता अशोक कादयान व माता किरण कादयान इंग्लिश स्पोकन आइलेट्स अकादमी चलाते हैं. मूल रूप से झज्जर के दूबलधन गांव की रहने वाली हर्षिता का परिवार अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी से फूला नहीं समा रहा है.

Harshita Kadyan Hisar

बचपन से था आर्मी वर्दी का सपना

अपनी इस उपलब्धि से उत्साहित हर्षिता ने बताया कि शुरू से ही उसके मन में आर्मी अफसर की वर्दी के प्रति सम्मान था. उनका परिवार सेवा में अवसर बनने पर उन पर गर्व कर रहा है. बता दें कि हर्षिता के दादा राणा सिंह पीडब्ल्यूडी विभाग से रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट हैं और दादी ओम्पति देवी रिटायर्ड सरकारी हिंदी टीचर रही हैं. उनके दादा हमेशा से चाहते थे कि उनकी पोती बड़ी होकर गजटेड अफसर बने. उन्होंने हमेशा हर्षिता को मोटिवेट किया.

रिश्तेदार भी कर रहे गर्व महसूस

आज हर्षिता की इस उपलब्धि पर परिवार के साथ- साथ उनके संबंधियों को भी काफी खुशी है. हर्षिता ने कड़ी मेहनत के बल पर यह सिद्ध कर दिया कि अगर दृढ़ निश्चय से किसी काम को करने के पीछे लग जाएं, तो बड़ी से बड़ी उपलब्धि को भी हासिल किया जा सकता है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts