हिसार की बेटी पिंकी पहुंची केबीसी की हाट सीट पर, लाखों रूपये जीत शो इस वजह से बीच में छोड़ा

हिसार | कौन बनेगा करोड़पति (KBC) शो को देखना हर कोई पसंद करता है. बीते दिनों इस शो के 15वें सीजन में आदमपुर की बेटी और हिसार निवासी पिंकी गोयल ने लाखों रुपये जीते हैं. केबीसी की हॉट सीट पर बैठी पिंकी को 11 सवालों के सही जवाब देने पर बिग बी ने 6 लाख 40 हजार रुपये का चेक दिया. अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए 12.50 लाख रुपये के 12वें सवाल का सही जवाब न पता होने के कारण पिंकी ने गेम वहीं छोड़ दिया.

Pinki Goyal Hisar KBC

11 प्रश्नों के दिये उत्तर

शो के बाद पिंकी ने कहा कि केबीसी की हॉट सीट पर बैठना और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से बात करना उनकी जिंदगी का सबसे अद्भुत पल था. इस बात को वह जिंदगी भर नहीं भूल सकती. उनके लिए यह पल जिंदगी में हमेशा यादगार रहेगा.

बचपन से देखती थी केबीसी

37 वर्षीय पिंकी गोयल (Pinki Goyal) ने बताया कि वह बचपन से कौन बनेगा करोड़पति शो देख रही हैं. वह आदमपुर में भी अपने माता- पिता के साथ शो देखती थीं. वहीं, शादी के बाद भी उन्होंने शो देखना बंद नहीं किया. पिंकी गोयल ने 10वीं की पढ़ाई आदर्श हाई स्कूल, आदमपुर और एफजीएम गवर्नमेंट कॉलेज से बीएससी की. शादी के बाद पिंकी गोयल कुछ साल से हिसार के सेक्टर- 14 में रह रही हैं. बता दे पिंकी की एक बेटी है और उनके पति किरोड़ीमल प्राइवेट लाइफ इंश्योरेंस में काम करते हैं.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: हिसार से वृंदावन के लिए रोडवेज ने सीधी बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, फटाफट नोट करें टाइमिंग व स्टॉपेज
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.