आस्ट्रेलिया- भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगी हिसार की बेटी पारूल नैन, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी

हिसार | हरियाणा के लिए एक और गौरवमई खबर सामने आई है. यहां हिसार जिले की उकलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव कुलेरी की बेटी पारूल नैन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर इंटरनेशनल लेवल पर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है. बता दें कि एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली पारूल नैन को आस्ट्रेलिया- इंडिया इंस्टीट्यूट में एग्जेक्यूटिव असिस्टेंट टू द CEO के पद पर नियुक्ति मिली है.

Parul Nain Hisar

द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने में योगदान

कुलेरी निवासी दयानंद नैन की बेटी पारूल नैन ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा हिसार शहर से पूरी की. इसके बाद, उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से गवर्नेंस में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. फिर आस्ट्रेलिया की मेलबर्न यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स डिग्री हासिल की. देश में जिला स्तरीय प्रशासन, सार्वजनिक नीति अनुसंधान और शैक्षणिक लेखन जैसे क्षेत्रों में पारूल का अनुभव रहा है.

उन्होंने हरियाणा की विभिन्न सरकारी संस्थाओं में इंटर्नशिप की है. वर्तमान में पारूल नैन आस्ट्रेलिया- इंडिया इंस्टीट्यूट में सीईओ के पद पर कार्यरत होकर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने में अपना योगदान दे रही है.

ग्रामीण इलाकों से आगे बढ़ रही लड़कियां

पारूल नैन की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से ग्रामीण आंचल की लड़कियां भी आप इंटरनेशनल लेवल पर अपनी विशेष पहचान बना रही है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता- पिता और मामा डॉ. भीम सिंह पूनिया को दिया है. वहीं, बेटी की इस उपलब्धि पर माता- पिता ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. उन्होंने कहा कि बेटी पारूल ने सिर्फ हमारा ही नहीं बल्कि पूरे देश और हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.