हिसार के डीसी ने जारी किए आदेश, अब अधिकारी और कर्मचारी नही छोड़ सकते स्टेशन

हिसार | मौजूदा समय में हरियाणा में बरसात की वजह से हालात दोनों दिन खराब होते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, अब हिसार के डीसी ने सभी विभागों को पत्र जारी कर स्टेशन नहीं छोड़ने का आदेश दिया है. डीसी ने अपने पत्र में लिखा है कि 4 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई. इसके अलावा, मौसम विभाग बार- बार बारिश की चेतावनी दे रहा है इसलिए कोई भी कर्मचारी स्टेशन न छोड़े. जिले में बाढ़ नियंत्रण कक्ष संख्या 01662-231137 स्थापित किया है.

Hisar DC

अंबाला में बारिश के कारण हिसार रोडवेज ने चंडीगढ़ जाने वाली अपनी सभी बस सेवाएं बंद कर दी हैं. ऐसे में कुरूक्षेत्र के पिहोवा कस्बे तक ही बसें चल रही हैं. रेलवे ने भी अपनी कुछ ट्रेनें रद्द कर दी हैं. रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक उत्तर पश्चिम रेलवे पर ट्रेन संख्या 04576 लुधियाना-हिसार ट्रेन को आज रद्द कर दिया गया है. ट्रेन संख्या 04575 हिसार-लुधियाना भी रद्द रहेगी.

यह भी पढ़े -  हिसार में मौसम का कहर, 6 सब स्टेशन और 29 फीडर ठप; घंटों गुल रही बिजली

निगम ने बनाया कंट्रोल रूम

फिलहाल, कंट्रोल रूम स्थापित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. बाढ़ नियंत्रण कक्ष में 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. बता दें सभी कर्मचारी की आठ घंटे तक काम करेंगे. बाढ़ आपदा के समय आप 01662 271007 पर संपर्क कर सकते हैं.

रेल सेवा भी स्थगित

ट्रेन संख्या 19031 अहमदाबाद- योग नगर ऋषिकेश- उदयपुर रेल सेवा अब ऋषिकेश के बजाय हरिद्वार से संचालित होगी. यह रेल सेवा योग नगर ऋषिकेश- हरिद्वार स्टेशनों के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी. ऋषिकेश-उदयपुर रेल सेवा हरिद्वार से शुरू होगी. ऋषिकेश- अहमदाबाद रेल सेवा ऋषिकेश के साथ- साथ हरिद्वार से चलेगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.