हिसार के अनोखे भक्त ने खाटूश्याम बाबा को चढ़ाया सोने का मुकुट, कीमत 1.10 करोड रुपए

हिसार | राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटूश्याम बाबा (Khatushyam Dham) के दर्शन करने हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं. सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाते हैं. भक्त अपनी श्रद्धा अनुसार बाबा के चरणों में दान- दक्षिणा अर्पित करते हैं, लेकिन हरियाणा के हांसी के एक भक्त ने ऐसा दान किया है, जो शायद आपने पहले कभी सुना हो.

Khatu Shyam Baba

भक्त ने किया सवा किलो सोने का मुकुट अर्पण

हांसी के इस भक्त ने अपने परिवार सहित श्याम बाबा को सवा किलो सोने का मुकुट अर्पित किया है. इसकी कीमत 1 करोड़ 10 लाख रुपए मानी जा रही है. बता दें कि यह भक्त परिवार यहीं पर रहकर अपना कारोबार करता है और उनका परिवार प्राचीन श्याम बाबा मंदिर में गहरी आस्था रखता है.

महाभारत काल से जुड़ा है इतिहास

खाटूश्याम बाबा को भगवान कृष्ण का अवतार माना जाता है. इनका इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ बताया जाता है. कहा जाता है कि महाभारत युद्ध के दौरान भीम के पुत्र बर्बरीक के पास 3 ऐसे तीर थे, जो पूरे युद्ध का परिणाम बदल सकते थे. बर्बरीक, कौरवों की ओर से युद्ध में शामिल होने वाले थे. इसे लेकर भगवान श्रीकृष्ण ने ब्राह्मण रूप में उनसे मुलाकात की और उनका शीश दान में मांग लिया.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

बर्बरीक ने भगवान श्रीकृष्ण को तुरंत अपना शीश दान में दे दिया. तभी से उन्हें ‘शीश का दानी’ भी कहा जाता है. उसी समय भगवान श्रीकृष्ण ने प्रसन्न होकर कहा था कि कलियुग में तुम श्याम के नाम से पूजे जाओगे. लोग तुम्हारी जय- जयकार करेंगे और तुम अपने भक्तों के हारे का सहारा बनोगे.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts