हिसार से हरिद्वार- ऋषिकेश के लिए सीधी बस सेवा शुरू, फटाफट चेक करें टाइमिंग और किराया

हिसार | हरियाणा परिवहन विभाग (Haryana Transport Department) द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए रोडवेज बेड़े में एसी बसों को शामिल किया जा रहा है. साथ लगते राज्यों के प्रमुख धार्मिक एवं टूरिस्ट स्थलों के लिए सीधी बस सेवा का संचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में हिसार डिपो से भोले की नगरी हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए सीधी बस चलाई जा रही है.

Haryana Roadways Bus

यह रहेगा शेड्यूल

हिसार बस स्टैंड से हरिद्वार- ऋषिकेश के लिए सुबह 10 बजे रवाना होकर यह बस साढ़े 10 बजे हांसी, दोपहर 12 बजे जींद और 2 बजे पानीपत पहुंचते हुए शाम साढ़े पांच बजे हरिद्वार और पौने 7 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी. यहां रात्रि ठहराव के बाद अगले दिन सुबह 04.50 बजे ऋषिकेश से वापस हिसार के लिए रवाना होगी.

यहां देखें किराया

इस बस में हिसार से हरिद्वार के लिए प्रति व्यक्ति यात्री किराया 450 रुपए और ऋषिकेश के लिए 510 रुपए लगता है. हिसार रोडवेज डिपो के एक अधिकारी ने बताया कि हिसार से बड़ी संख्या में लोग भोले की नगरी हरिद्वार और ऋषिकेश जाते हैं. हिसार से हरिद्वार के लिए कोई सीधी ट्रेन की व्यवस्था भी नहीं है. ऐसे में लोगों की सुविधा का ख्याल रखते हुए सीधी बस सेवा शुरू की गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.