हांसी को नया जिला बनाने की चर्चाओं ने पकड़ा जोर, प्रस्तावित नक्शे में नारनौंद और बवानीखेड़ा के दर्जनों गांव शामिल

हिसार | हरियाणा में नए जिलों के गठन को लेकर सुगबुगाहट तेज हो चुकी है. इसी कड़ी में हांसी को अलग जिला बनाने की लंबे समय से उठ रही मांग अब पूरी होती नजर आ रही है. ‘प्रस्तावित जिला हांसी’ के मानचित्र के अनुसार, इसमें हांसी, नारनौंद और बवानीखेड़ा उपमंडल के दर्जनों गांव शामिल होंगे. यह नया जिला हिसार, भिवानी, जींद और रोहतक जिले की सीमाओं से सटा होगा, जिससे इसकी प्रशासनिक एहमियत बढ़ जाएगी. इससे प्रशासनिक संतुलन बेहतर होने और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी.

City Shahar Town

इन गांवों को किया गया शामिल

प्रस्तावित मानचित्र के अनुसार, हांसी उपमंडल से हांसी शहर के साथ सिसाय, कुलाना, भाटला, खेड़ी गंगन, खेड़ी बरकेश, खरड़, शेखपुरा, जमावड़ी, ढाणा, खरखडा, बड़सी, सुल्तानपुर, मैयड़, रामायण, देपल, भगाना, ढडेरी और दाहिमा जैसे कई गांव नए जिले का हिस्सा बनेंगे.

नारनौंद उपमंडल का यह क्षेत्र शामिल

हांसी जिले के लिए प्रस्तावित मानचित्र में नारनौंद कस्बे के अलावा माजरा, मिर्चपुर, मिलकपुर, कोथ कलां, कोथ खुर्द, कापड़ो, गंधास, किन्नर, राखी खास, राखी शाहपुर, खांडा खेड़ी, जामनी खेड़ा, उगालन, भैणी अमीरपुर, सुलचानी, पुठ्ठी समैन, मोहला, मदनहेड़ी और सिंघवा खास जैसे गांव स्पष्ट रूप से दर्शाए गए हैं.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

बवानीखेड़ा उपमंडल के दर्जनों गांव शामिल

मानचित्र में बवानी खेड़ा उपमंडल को भी हांसी जिले का हिस्सा दिखाया गया है. इसके अंतर्गत, बवानीखेड़ा कस्बा, मुंढाल कलां, मुंढाल खुर्द, कुंगड, बांडाहेड़ी, रोहनात, पपोसा, बोहल, जमालपुर, रतेरा, बालावास, सिप्पर, लोहरी जाटू, बालीयाली, रमपुरा, सूई, मंडाना और पुर सहित कई गांव शामिल होंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.