PWD मंत्री गंगवा की मेहनत रंग लाई, हिसार को होली पर्व पर मिला बड़ी परियोजनाओं का तोहफा

हिसार | हरियाणा में सड़क नेटवर्क का बुनियादी ढांचा मजबूत करने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में हिसार जिले से वाहन चालकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री रणबीर गंगवा द्वारा हिसार से गुजर रहे NH- 9 पर ओवरब्रिज निर्माण, सर्विस लेन बनाने सहित अन्य सुरक्षा उपायों को लेकर लिखे गए पत्र पर कार्यवाही करते हुए नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) को दिशा- निर्देश जारी किए हैं.

Highway Road 3

रायपुर चौक पर बनेगा नया ओवरब्रिज

इस संबंध में उन्होंने PWD मंत्री रणबीर गंगवा को पत्र लिखकर अवगत करवाया है कि NH- 9 पर रायपुर रोड के समीप ओवरब्रिज निर्माण, एयरपोर्ट चौक के समीप धांसू- तलवंडी राणा रोड पर सर्विस लेन का निर्माण, रायपुर बाईपास चौक के समीप तथा सरसौद के जल संयंत्र के पास स्थित सनराइज स्कूल के समीप रंबल स्ट्रप लगाने के लिए NHAI के अधिकारियों को आगामी कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं.

यह भी पढ़े -  हिसार- खरखोदा में आएगी नौकरियों की बहार, सैनी सरकार ने बड़ी कंपनियों के लिए विशेष प्रोत्साहन पैकेज को दी मंजूरी

इसी प्रकार से राजमार्ग संख्या 52 पर बरवाला बाईपास के नजदीक बने अंडरपास पर लाइटें लगवाने का रफ कोस्ट एस्टिमेट बनाया जा रहा है. जल्द ही, इसका टेंडर भी लगा दिया जाएगा. इसके अलावा, NH- 9 पर गांव भगाणा की तरफ साइन बोर्ड लगाने की दिशा में अधिकारियों को हिदायत दे दी गई है.

सुरक्षित बनेगा सफर

कई बड़े प्रोजेक्ट्स को केंद्र सरकार की ओर से मंजूरी मिलने पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि इससे आमजन के लिए सड़क पर सफर करना सुरक्षित व आरामदायक हो जाएगा. सड़कों पर वाहनों के सुरक्षित संचालन को लेकर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.