बारिश से हिसार सब्जी मंडी में दोगुना तक पहुंची सब्जियों की कीमत, फल खाना भी हुआ महंगा

हिसार | हिमाचल प्रदेश और पंजाब में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है. दोनों राज्यों में जलभराव से फसल तबाह हो गई है. यहां उगाई जाने वाली ज्यादातर सब्जियां हरियाणा जाती थी, मगर अब इनकी आपूर्ति पूरी तरह से ठप्प हो चुकी है. ऐसे में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे लोगों का रसोई का बजट बिगड़ गया है. पिछले 15 दिनों की ही बात करें तो सब्जियों की कीमत दोगुनी पहुंच चुकी है.

Fruits Fal

सेब की कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी

ब्रोकली, टमाटर और बीन्स जैसी सब्जियां हिमाचल प्रदेश से आती थी लेकिन अब इनकी सप्लाई ठप्प हो चुकी है. टमाटर दक्षिण भारत से दिल्ली के रास्ते होकर हरियाणा पहुंच रहा है. हिमाचल प्रदेश से आने वाली सेब की कीमत में भी अच्छी- खासी बढ़ोतरी देखी जा रही है. हिसार की बात करें, तो यहां की सब्जी मंडी को दिल्ली के बाद एशिया की दूसरी सबसे बड़ी सब्जी मंडी माना जाता है. सब्जी विक्रेता दलबीर ने बताया कि एक सप्ताह से सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है. मंडी में सब्जियों की आवक बेहद कम रह गई है.

हिसार सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान ओमप्रकाश राड़ा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से सड़कें बंद होने का सबसे ज्यादा असर सब्जियों की सप्लाई पर पड़ा है. टमाटर सहित कई अन्य सब्जियों की सप्लाई बाधित हुई है. इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश से आने वाले सेब के दाम भी बढ़ गए हैं. मंडी में सब्जियों की आवक घटकर आधी रह गई है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

देखें लिस्ट

सब्जी 15 दिन पहले (₹/किलो) अब (₹/किलो)
आलू 20 30
प्याज 25 35
लौकी 30 60
तोरी 40 60
टमाटर 40 60
गोभी 60 100
शिमला मिर्च 60 100
पेठा 15 30
बीन्स 100 180
नींबू 50 80
हरी मिर्च 40 80
खीरा 25 50
लहसुन 100 150

मंडी से गायब हुआ मटर

हिसार सब्जी मंडी में ब्रोकली के रेट 600 रूपए प्रति किलो और गोभी 100 रूपए किलो बिक रही है. नारियल पानी के एक पीस का रेट लगभग दोगुना हो गया है. इसके अलावा, कीवी 180 रुपए डिब्बा मिल रहा है. मटर मंडी से पूरी तरह से गायब हो चुका है. आलू स्टोर किया हुआ बिक्री के लिए आ रहा है. यदि ऐसी ही स्थिति कुछ दिन और रही, तो आम आदमी की थाली से सब्जियों का टेस्ट गायब हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.