हिसार | हरियाणा के हिसार में शनिवार को डाबड़ा रूट पर ई- सिटी बसों ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. बस स्टैंड से सुबह 11:05 बजे बस रवाना हुई, और 9.5 किलोमीटर की दूरी तय करके 17 स्टॉपेज के बाद 11:32 बजे डाबड़ा पहुंच गई और फिर वहाँ से वापसी की यात्रा शुरू की. ये बस दोपहर 12:07 बजे बस स्टैंड वापस लौट आई. इस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी. बता दें कि इन बसों में यात्री मोबाइल से भी किराया चुका सकेंगे.
आज होगी बसें रवाना
गणतंत्र दिवस के मौके पर खेल मंत्री गौरव गौतम महाबीर स्टेडियम से इन ई- सिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इन बसों में क्यूआर कोड लगाए जाएंगे, जो यात्रियों को डिजिटल तरीके से किराया भुगतान की सुविधा देंगे. ट्रायल के दौरान, सड़कों पर चल रहे लोग बस को देखने के लिए बेचैन दिखे. हालांकि, कैंप चौक पर बस थोड़ी देर के लिए जाम में फंस गई, लेकिन इसके बाद इसे 20- 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से डाबड़ा तक भेजा गया. रोडवेज अधिकारियों ने हर स्टॉपेज पर समय को नोट किया और इस दौरान यह भी देखा कि वीकेंड के बाद बस को डाबड़ा तक पहुंचने में कितना समय लगेगा.
हर दिन चलेंगी 200 किलोमीटर तक
बता दें कि रोडवेज को कुल पांच ई- सिटी बसें प्राप्त हुई थीं, लेकिन इनमे से फिलहाल चार ही हिसार पहुंच पाई हैं. एक बस को बैटरी चार्जिंग की तकनीकी समस्या आने पर हांसी में रोक दिया गया था. इन्हें हर दिन 200 किलोमीटर तक चलाया जाएगा, जिस पर प्रति किलोमीटर 62 रुपये का भुगतान किया जाएगा. फिलहाल चार बसों को डाबड़ा और मुकलान रूट पर चलाया जाएगा.
बस स्टैंड से डाबड़ा की समय सारिणी
सुबह 6 बजे, 6:30 बजे, 7:10 बजे, 7:40 बजे, 8:20 बजे, 8:50 बजे, 9:30 बजे, 10 बजे, 10:40 बजे, 11:10 बजे, 11:50 बजे, दोपहर 12:20 बजे, 1 बजे, 1:30 बजे, 2 बजे, 2:30 बजे, दोपहर 3:10 बजे, शाम को 3:40 बजे, 4:30 बजे, 4:50 बजे, 5:40 बजे, 6 बजे, 6:50 बजे, 7:10 बजे और रात 8 बजे व रात 8:20 बजे तक चलेंगी.
डाबड़ा से बस स्टैंड की समय सारिणी
सुबह 6:35 बजे, 7:05 बजे, 7:45 बजे, 8:15 बजे, 8:55 बजे, 9:25 बजे, 10:05 बजे, 10:25 बजे, 10:35 बजे, 11:15 बजे, 11:45 बजे, दाेपहर 12:25 बजे, 12:55 बजे, 2:35 बजे, 3:05 बजे, शाम 3:45 बजे, 4:15 बजे, 5:05 बजे, 5:25 बजे, 6:15 बजे, 6:35 बजे, 7:25 बजे और देर शाम 7:45 बजे.
बस स्टैंड से मुकलान की समय सारिणी
सुबह 7 बजे, 7:30 बजे, 8:20 बजे, 8:50 बजे, 9:40 बजे, 10:10 बजे, 11 बजे, 11:30 बजे, दाेपहर 12:20 बजे, 12:50 बजे, 1:40 बजे, 2:10 बजे, 3 बजे, दोपहर 3:30 बजे, शाम 4:20 बजे, शाम 4:50 बजे.
मुकलान से बस स्टैंड की समय सारिणी
सुबह 7:40 बजे, 8:10 बजे, 9 बजे, 9:30 बजे, 10:20 बजे, 10:50 बजे, 11:40 बजे, दाेपहर 12:10 बजे, 1 बजे, 1:30 बजे, 2:20 बजे, 2:50 बजे, शाम 3:40 बजे, शाम 4:10 बजे.
