हिसार में होगा रोजगार मेले का आयोजन, युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका

हिसार | अगर आप भी नौकरी की तलाश में है तों यह खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है. जी हाँ, आज हम आपके लिए रोजगार संबंधित अपडेट लाये है. आपको बता दें कि मॉडल करियर सेंटर कम मंडल रोजगार कार्यालय की तरफ से रोजगार मेले यानि जॉब फेयर का आयोजन होने जा रहा है. यह रोजगार मेला 23 नवंबर कों आयोजित होने जा रहा है. ऐसे में योग्य उम्मीदवार इस मेले में हिस्सा ले सकते है और नौकरी प्राप्त कर सकते है.

JOB FAIR

23 नवंबर कों आयोजित होगा रोजगार मेला

आपको बता दें कि इस मेले में प्राइवेट सेक्टर की 8- 10 कम्पनियाँ हिस्सा लेने वाली है. ऐसे में यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है, जिसके जरिये आप नौकरी ले सकते है. इस बारे में जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि जो भी युवा प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करना चाहते है वह इस रोजगार मेले में भाग ले सकते है.

यह भी पढ़े -  Safai Karamchari Jobs: आदमपुर में निकली सरकारी भर्ती, 27 जुलाई से पहले करें आवेदन

साथ लाये जरूरी दस्तावेज

इसके लिए युवाओं कों 23 नवंबर सुबह 10 बजे लघु सचिवालय स्थित रोजगार कार्यालय में पहुंचना होगा. आते वक़्त उम्मीदवारों कों अपने साथ कुछ दस्तावेज लाने होंगे. जिनमें रोजगार पंजीकरण कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, शिक्षा संबंधित दस्तावेज इत्यादि शामिल है. ऐसे में सभी उम्मीदवार इस रोजगार मेले में हिस्सा लेने पहुंच सकते है और जॉब प्राप्त कर सकते है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.