हिसार के इस अनोखे विवाह के मुरीद हुए सब, दहेज नहीं गुलाब के फूलों से विदा हुई बारात

हिसार | आमतौर पर शादियों में दहेज देने और लेने की खबरें आम होती हैं, लेकिन हरियाणा के हिसार जिले (Hisar District) में बिना दहेज के अनोखा विवाह संपन्न हुआ, जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है. इस अनोखी शादी में दुल्हन पक्ष ने वर पक्ष को विदाई के समय दहेज में सिर्फ गुलाब के फूल दिए. दूल्हे के पिता रामनाथ धुवारिया ने मात्र गुलाब के फूल लेकर बारात की विदाई करवाई.

MARRIAGE WITHOUT DOWRY IN HISAR

समाज में पेश की मिसाल

मिली जानकारी के अनुसार, हिसार में आम आदमी पार्टी के नेता रामनाथ धुवारिया के बेटे विकास धुवारिया का रिश्ता गांव खेड़ी बर्की के कोहर सिंह गैदर की बेटी सुमित रानी से तय हुआ. गांव खेड़ी बर्की में आयोजित विवाह समारोह में कैमरा वर्ग सामाजिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ धुवारिया ने बिना दहेज अपनी बहू को घर लाकर समाज में मिसाल पेश की.

दहेज प्रथा खत्म करने का दिया संदेश

बता दें कि रामनाथ धुवारिया मूल रूप से गांव हरिकोट के निवासी हैं और वर्तमान में महेश नगर, कैमरी रोड, हिसार में रहते हैं. उन्होंने बताया कि हम चाहते थे कि लड़की वालों पर कोई आर्थिक बोझ न पड़े, इसलिए दोनों परिवारों की सहमति से बिना दहेज शादी संपन्न करवाई.

दूल्हा विकास पेशे से सीए हैं, जबकि उनकी पत्नी सुमित रानी ने इंग्लिश, लाइब्रेरी साइंस में बीए और एमए (पॉलिटिकल साइंस) के साथ एनईटी सामाजिक शास्त्र की पढ़ाई की है. रामनाथ धुवारिया ने समाज से अपील की कि सभी को अपने बच्चों की शादी बिना दहेज करनी चाहिए, क्योंकि दहेज प्रथा एक सामाजिक कुरीति है और इसे खत्म किया जाना बहुत जरूरी है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts