हिसार | हरियाणा से तिरूपति बालाजी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे ने राजस्थान के सीकर जंक्शन से होकर गुजरने वाली तिरूपति- हिसार- तिरूपति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के 9 ट्रिप बढ़ा दिए हैं. ऐसे में अब यह ट्रेन नवंबर महीने तक संचालित होगी. बता दें कि यह ट्रेन सीकर जंक्शन पर 5 मिनट का ठहराव करती है.
रेलवे ने दी जानकारी
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 07717/ 18, तिरूपति- हिसार- तिरूपति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में तिरूपति बालाजी से 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक और हिसार से 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक 9-9 ट्रिप की बढ़ोतरी की गई है.
स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
यह ट्रेन तिरूपति बालाजी से प्रत्येक बुधवार को रात 11.45 बजे रवाना होकर चौथे दिन शनिवार को सुबह साढ़े 8 बजे सीकर जंक्शन पर पहुंचती है. यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद आगे बढ़ते हुए दोपहर 02.05 बजे हिसार पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में हिसार से यह ट्रेन शुक्रवार रात को 11.45 बजे रवाना होकर शनिवार सुबह 04.20 बजे सीकर जंक्शन पहुंचेगी. यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन आगे बढ़ते हुए चौथे दिन सोमवार को सुबह साढ़े 11 बजे तिरूपति बालाजी स्टेशन पहुंचती है.
इन स्टेशनों पर ठहराव
बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में तिरुपति, रेनिगुंटा, राजमपेट, कड़प्पा, एरागुन्तला, ताडिपतरी, गुत्ति, गुंतकल, ढोन, करनूल सिटी, गड़वाल, महबूबनगर, जाडचेरला, काचेगुड़ा, मल्काजगिरी, मेड़चाल, कामारेड्डी, निज़ामाबाद, बासर, धर्माबाद, मुदखेड़, हुजुरसाहिब नान्देड़, पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगाँव, नंदुरबार, उधना, सूरत, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, मन्दसौर, नीमच, चितौड़गढ़, भीलवाड़ा, नसीराबाद, अजमेर, किशनगंज, फुलेरा, रींगस, सीकर, नवलगढ़, झुंझुनूं, चिड़ावा, लोहारू, सादुलपुर और हिसार स्टेशन पर ठहराव करेगी.
