गर्मियों की छुट्टियों में पर्यटन स्थलों की यात्रा होगी आसान, 2 स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में हुआ विस्तार

हिसार | हरियाणा में ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. आगामी गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा निरंतर स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है ताकि पर्यटन स्थलों पर जाने वाले यात्रियों का सफर आरामदायक हो सकें. इसी कड़ी में हिसार से वलसाड और रोहतक से खाटूश्याम जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है.

Train Railways

खाटूश्याम श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी

भारतीय रेलवे द्वारा गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए कुछ स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार करने का फैसला लिया गया है. इसी कड़ी में ट्रेन नंबर 09639/ 40, मदार/ रोहतक/ मदार प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में 30 जून तक विस्तार किया गया है. बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं चरखी दादरी, निजामपुर, नारनौल, अटेली और रींगस सहित कई अन्य स्टेशनों पर ठहराव करेगी. रींगस स्टेशन पर ठहराव का सीधा फायदा खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा. इस ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार से नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त यात्री दबाव कम करने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़े -  'मंकी मैन' बनकर कमाएं पैसे, हिसार नगर निगम देगा पैसे; लापरवाही पर होगा एक्शन

आंध्रप्रदेश के लिए सीधी ट्रेन सेवा का मिलेगा लाभ

ट्रेन नंबर 04727/ 28, हिसार/ वलसाड/ हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में जुलाई महीने तक विस्तार कर दिया गया है. हिसार सहित आसपास के क्षेत्रों से आंध्रप्रदेश जाने वाले यात्रियों को इस ट्रेन की सुविधा का लाभ मिलता रहेगा.

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों में बड़ी संख्या में लोग अपनी फैमिली के साथ पर्यटन स्थलों पर भ्रमण के लिए निकलते हैं जिससे ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़- भाड़ देखने को मिलती हैं. इसी अतिरिक्त भीड़-भाड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार किया गया है ताकि यात्रियों को सीट उपलब्ध हो सके और उनके लिए सफर करना आरामदायक बन जाए.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.