मृत मानकर परिजनों ने कर दिया था अंतिम संस्कार,दस दिन बाद जिंदा मिलने से उड़े होश

हिसार । हिसार जिले के नारनौंद हल्के से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां आज से दस दिन पहले नहर से एक साधु का शव बरामद हुआं था और परिजनों ने उसकी शिनाख्त कर अंतिम संस्कार भी कर दिया था. लेकिन दस दिन बाद उस समय परिजनों के साथ-2 पुलिस के भी होश उड़ गए जब साधु पास के ही गांव में जिंदा मिला. मिली जानकारी अनुसार गत 10 दिसंबर को नारनौंद हल्के के बुढ़ाना रोड़ पर मोठ माईनर से एक साधु का शव बरामद हुआं था . पुलिस ने शिनाख्त के लिए गांव वालों को सूचना दी तो साधु की पहचान राजथल निवासी जसबीर उर्फ भूरिया बाबा के रूप में हुई थी. पुलिस के सामने अब बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि दस दिन पहले जिस साधु का अंतिम संस्कार किया गया था वह कौन था. फिलहाल पुलिस जांच- पड़ताल में जुट गई है.

death

बता दें कि शव मिलने के बाद जब शिनाख्त के लिए पुलिस ने परिजनों को बुलाया तो परिजनों ने उसको जसबीर उर्फ भूरिया बाबा समझ कर उसकी शिनाख्त कर डाली और शव का पोस्टमार्टम करवाकर हांसी नगर पालिका में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. दस दिन बाद किसी ने सूचना दी कि जसबीर उर्फ भूरिया बाबा जिंदा है और उसे पास के गांव में देखा गया है तो यह चर्चा आग की तरह पुरे गांव में फैल गई. सूचना मिलते ही परिजन उसके पास पहुंचे और साथ ही पुरी बात से पुलिस को अवगत कराया गया. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और साधु जसबीर भूरिया के बयान दर्ज किए. पुलिस अब माईनर से मिले मृत साधु की पहचान करने में जुटी हुई है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

गलतफहमी में हुई शिनाख्त

थाना प्रभारी उमेद सिंह ने बताया कि परिजनों की गलतफहमी की वजह से शिनाख्त हो गई थी और फिलहाल पुलिस अब माईनर से बरामद हुए मृतक साधु की पहचान कर रही है कि वह कौन और कहा का रहने वाला था.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.