हिसार के एक स्कूल में हुई विदाई पार्टी बटोर रही सुर्खियां, बच्चों ने की अनूठी पहल की शुरुआत

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले के एक स्कूल में मनाई गई फेयरवेल यानि विदाई पार्टी चौतरफा प्रशंसा बटोर रही है. यहां गांव पेटवाड़ स्थित न्यू आर. ई.डी स्कूल के कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों ने विदाई पार्टी को एक अनूठा रूप देते हुए नई पहल की शुरुआत की हैं. आमतौर पर विदाई पार्टी में बच्चे कोल्ड ड्रिंक, समोसे, मिठाई या अन्य फास्ट फूड पर हजारों रुपए बर्बाद करते हैं लेकिन इन दोनों कक्षाओं के बच्चों ने गौशाला पहुंचकर विदाई पार्टी को हमेशा के लिए यादगार बना दिया.

cow gaay

गौशाला में मनाई फेयरवेल पार्टी

कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों ने विदाई पार्टी के दिन अपने गांव की गौशाला में पहुंचकर इसे और भी खास बना दिया. बच्चों ने गौशाला में गायों को 700 किलोग्राम गुड़ और दलिया खिलाया. वहीं, इस खास मौके पर स्कूल डायरेक्टर अशोक दूहन ने भी गौशाला में 2100 रुपए का दान दिया. स्कूली बच्चों की इस पहल को ग्रामीणों ने जमकर सराहा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

स्कूल डायरेक्टर अशोक दूहन ने बताया कि उनके एक संदेश पर स्कूली बच्चों ने इस अनूठी पहल की शुरुआत की हैं. यह पहल सामाजिक सरोकार का एक महत्वपूर्ण संदेश देती है. स्कूली छात्रों ने कहा कि यदि पार्टी पर खर्च होने वाली रकम किसी नेक- पुण्य के काम में लगाई जाए तो उसका महत्व और बढ़ जाता है. इसी सोच के साथ आगे बढ़ते हुए उन्होंने पार्टी के लिए एकत्रित की गई धनराशि को गौसेवा में समर्पित करने का फैसला किया.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश

स्कूल प्रिंसिपल ने बच्चों और स्टाफ को इस अनूठी पहल के लिए बधाई देते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता संदेश बताया. उन्होंने इसे संस्कारों की सीख बताया. प्रिंसिपल ने कहा कि विदाई पार्टी में मिठाई, कोल्डड्रिंक, समोसे या अन्य फास्ट फूड पर बेफिजूल खर्चा होता है. यह प्रोडेक्ट्स स्वास्थ्य के लिए भी बेहद हानिकारक है. ऐसे में हमारे स्कूल के बच्चों ने इस नई पहल की शुरुआत करते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता संदेश देकर अन्य स्कूलों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनने का काम किया है. उम्मीद है कि अन्य स्कूलों के बच्चे भी इससे प्रेरित होकर सामाजिक कार्यों में भागीदारी करेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.