MSP की गारंटी को लेकर फिर दिल्ली जाएंगे किसान, 13 फरवरी को आंदोलन का हुआ ऐलान

हिसार | MSP की गारंटी कानून को लेकर किसान एकजुट होकर 13 फरवरी को दिल्ली में धरना देंगे. भारतीय किसान यूनियन (सिंधुपुर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगजीत सिंह दल्लेवाल ने हरियाणा के जिला हिसार के नारनौंद की सब्जी मंडी में किसान रैली को संबोधित करते हुए धरना देने को कहा है. साथ ही आंदोलन की चेतावनी दी है.

Kisan Aandolan go sonipat

13 फरवरी को होगी रैली

जगजीत सिंह ने कहा कि यह आंदोलन हरियाणा और पंजाब का नहीं बल्कि पूरे देश के किसानों का है और इस आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए 13 फरवरी को पूरे देश से किसान ट्रैक्टर- ट्रॉली लेकर आएंगे. आंदोलन शांतिपूर्वक रखा जाएगा. किसानों को बचाने के लिए सरकार को एमएसपी की गारंटी का कानून बनाना होगा. अन्यथा, किसान एकजुट होकर 13 फरवरी को दिल्ली में धरना देंगे.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

जल्द मांग हो पूरी

किसानों का कहना है कि पहले आंदोलन में सरकार ने कहा था कि एमएसपी की मांग को लागू किया जाएगा लेकिन आज तक इसे लागू नहीं किया गया, बल्कि बाहर से आने वाले गेहूं पर आयात शुल्क खत्म करने के लिए क्या काम किया गया ताकि पूंजीपति हमारे देश के किसानों का गेहूं सस्ते दामों पर खरीद सकें. किसान परेशान हो रहे हैं, सरकार ध्यान नहीं दे रही है. यह चिंता का विषय दिनों दिन बनता जा रहा है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.