पिता 3 साल से कर रहा था बेटी के साथ दुष्कर्म, बच्ची ने पड़ोसी को बताई सारी कहानी

हिसार । हिसार जिले के एक गांव का व्यक्ति अपनी बेटी को 3 साल से हवस का शिकार बनाता आ रहा है. पुलिस ने नामजद के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया. गांव के एक व्यक्ति ने जनवरी 2016 में 1 दिन घर में अकेली पाकर अपनी 16 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया. और उसे जान से मारने की धमकी दी कि वह इस बारे में किसी को न बताएं.

men who raping women domestic 260nw 1376602376 e1615889831788

पिता बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना

जिसकी वजह से लड़की सहम गई और अपनी जुबान बंद रखी. दुष्कर्मी की अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो गई. वह मौका मिलते ही अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करता था. जब मंगलवार रात को फिर मौका पाकर पीड़िता के साथ गलत काम करने की कोशिश की,  तो पीड़िता ने एक पड़ोसी युवक को फोन करके सारी बात बता दी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अवैध कॉलोनियों पर बड़ा एक्शन, रजिस्ट्री और बिजली कनेक्शन पर लगी रोक

युवक ने फोन कर इसके बारे में सारी सूचना पुलिस को दे दी. पुलिस की टीम कुछ देर बाद गांव में पहुंच गई. लेकिन किशोरी की मां ने कहा कि वह बुधवार को थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाएगी.  जिसकी वजह से पुलिस वापस लौट गई. उसके बाद उसकी मां ने पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने नामजद के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.