पिता ने बेटियों के साथ किया गलत काम, कोर्ट ने भेजा जेल

हिसार । शहर में स्थित एक सरकारी विभाग की कॉलोनी में एक पिता द्वारा अपनी ही दो बेटियों के साथ गलत काम करने के आरोप में पिता को अदालत में पुलिस द्वारा पेश किया गया है. आरोपी पिता को आरोप सिद्ध हो जाने के बाद जेल में भेज दिया गया है.

Jail

जानिए पूरा मामला

लगभग साढे 17 वर्ष की बड़ी बेटी ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया है और गर्भवती होने पर दवा खिलाकर उसका गर्भपात करवाया है और किसी को भी यह बात ना बताने के लिए भी धमकाया है. इसके अलावा आरोपी पिता ने लगभग 11 वर्ष की छोटी बहन के साथ भी छेड़छाड़ करने की कोशिश की है.

यह भी पढ़े -  हिसार से लेकर रोहतक- फरीदाबाद तक, कितने में बिक रहा LPG सिलेंडर, फटाफट देखें हरियाणा के जिलों की ताजा रेट लिस्ट

बेटी की इस शिकायत पर आरोपी पिता के विरुद्ध महिला थाने में केस दर्ज किया गया था. काफी सालों से आरोपी पिता अपनी बेटियों के साथ इस प्रकार के गलत कार्य कर रहा था. आरोपी पिता यह बात किसी को भी बताने पर जान से मार देने की धमकी देता था. आरोपी पिता अपनी दोनों बेटियों के साथ प्रतिदिन मारपीट भी करता था. बेटी की शिकायत पर पुलिस ने कड़ी कार्यवाही की और तहक़ीक़ात करते हुए आरोपी पिता को जेल पहुंचाया.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts