खुशखबरी: हिसार एयरपोर्ट से जयपुर के लिए शुरू होगी हवाई सेवा, फटाफट चेक करें टाइमिंग व किराया

हिसार | हरियाणा के हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से एक और अच्छी खबर सामने आई है. यहां से भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या, दिल्ली और चंडीगढ़ के बाद अब जयपुर के लिए हवाई सेवा शुरू होने जा रही है. माना जा रहा है कि 12 सितंबर को सीएम नायब सैनी (Nayab Saini) इस नई हवाई उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

Hisar Airport

यह रहेगा शेड्यूल

DGCA ने हिसार से जयपुर के लिए शुरू हो रही फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया हैं और एलायंस एयर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर टिकट बिक्री शुरू कर दी है. यह फ्लाइट प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 11.10 बजे जयपुर से उड़ान भरकर 12.10 बजे हिसार एयरपोर्ट पर आगमन करेगी. इसी तरह वापसी में शाम 05.35 बजे हिसार से उड़ान भरकर 06.40 बजे जयपुर पहुंचेगी. इस फ्लाइट में किराया टैक्स सहित लगभग 2300 रुपए रहेगा और सीट बुकिंग का चार्ज अलग से लगेगा.

जयपुर के लिए हवाई सेवा शुरू होने से राजस्थान और हरियाणा के लोगों को फायदा पहुंचेगा. खासकर जयपुर से अयोध्या जाने वालों को और भी सहुलियत मिलेगी. हिसार से वाया सड़क मार्ग होते हुए जयपुर जाने में जहां 5 घंटे लगते हैं, लेकिन हवाई जहाज से यह सफर मात्र 1 घंटे में पूरा किया जा सकेगा. यानि 4 घंटे के समय की सीधी बचत होगी.

हिसार ऐसे पहुंचेगी फ्लाइट

रूट प्रस्थान समय आगमन समय
दिल्ली – जयपुर सुबह 09:40 10:45
जयपुर – हिसार सुबह 11:10 12:10
हिसार – अयोध्या दोपहर 12:35 02:35
हिसार – जयपुर शाम 05:35 06:40
जयपुर – दिल्ली शाम 07:10 08:15
यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

फ्लाइट का बदला समय

हिसार से चंडीगढ़ के लिए संचालित होने वाली हवाई सेवा के समय में बदलाव किया गया है. हिसार से चंडीगढ़ फ्लाइट अब प्रत्येक सोमवार और बुधवार सुबह 10 बजे उड़कर 11 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी. वहीं, वापसी में सुबह 8 बजे चंडीगढ़ से उड़ान भरकर सुबह 09.40 बजे हिसार पहुंचेगी.

जयपुर रूट पर थी भारी डिमांड

हिसार से जयपुर सड़क मार्ग से 350 किलोमीटर की दूरी तय करने में साढ़े 5 घंटे का समय लगता है. वहीं, ट्रेन से इस सफर को तय करने में दोगुना समय लगता है. ऐसे में हवाई जहाज से इस सफर को मात्र 1 से डेढ़ घंटे में पूरा किया जा सकेगा. लोगों की जयपुर रूट पर हवाई सेवा शुरू करने की सबसे ज्यादा डिमांड थी क्योंकि जयपुर में इलाज करवाने और व्यापार संबंधी कार्यों के लिए आवाजाही करते रहते हैं. ऐसे में हवाई सेवा शुरू होने से इन लोगों को बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.