भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या जाने वालों के लिए खुशखबरी, हिसार एयरपोर्ट से सप्ताह में 2 दिन उड़ेंगे हवाई जहाज

हिसार | हरियाणा के एकमात्र हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि यहां एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक विंटर शेड्यूल में एक बार फिर से बदलाव कर दिया है. अब हिसार एयरपोर्ट (Hisar Airport) से भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या के लिए शुक्रवार व रविवार दोनों दिन हवाई सेवाओं का संचालन रहेगा.

Flight Aeroplan

सप्ताह में 2 दिन मिलेगी सुविधा

महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के निदेशक ओपी सैनी ने बताया कि पिछले सप्ताह के शेड्यूल में हिसार से अयोध्या के लिए केवल शुक्रवार को ही फ्लाइट थी जबकि रविवार की फ्लाइट को बंद कर दिया गया था, लेकिन अब नए शेड्यूल में दोनों ही दिन अयोध्या के लिए हवाई सेवा का लाभ मिलेगा. उन्होंने बताया कि हिसार एयरपोर्ट के लिए विंटर शेड्यूल जारी किया गया है. शेड्यूल की प्रति हिसार एयरपोर्ट को मिल चुकी है. अब नए शेड्यूल के अनुसार अयोध्या के लिए हवाई सेवाओं का संचालन किया जाएगा. हिसार से अयोध्या रूट में भी परिवर्तन किया गया है.

यह रहेगा शेड्यूल

दिन रूट फ्लाइट नंबर उड़ान समय आगमन समय
रविवार जयपुर – हिसार 91859 14:10 15:10
रविवार हिसार – जयपुर 91860 15:35 16:35
रविवार हिसार – अयोध्या 91855 11:25 (सुबह)
रविवार अयोध्या – हिसार 91856 15:50 (शाम)
शुक्रवार चंडीगढ़ – हिसार 91853 09:50 11:00
शुक्रवार हिसार – अयोध्या 91855 11:25 13:25
शुक्रवार अयोध्या – हिसार 91856 13:50 15:50
शुक्रवार हिसार – चंडीगढ़ 91854 16:15 17:25
शनिवार जयपुर – हिसार 91859 12:00 13:10
शनिवार हिसार – जयपुर 91860 13:35 14:45
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.