हिसार HAU में पुष्प मेले का आयोजन, 100 प्रकार के पौधों की प्रदर्शनी; वैज्ञानिक देंगे नई तकनीकों की जानकारी

हिसार | हरियाणा के हिसार में स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेट नंबर- 4 के पास स्थित कृषि पर्यटन केंद्र एवं बॉटनिकल गार्डन में शहरी खेती एवं पुष्प मेला 2025 (Pushp Fair 2025) का आयोजन किया जा रहा है. कृषि पर्यटन केंद्र, बॉटनिकल गार्डन, एचके विश्वविद्यालय की सोशल वेलफेयर सोसायटी एवं लैंडस्केप यूनिट स्ट्रक्चर की ओर से आयोजित इस महोत्सव का कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज ने उद्घाटन किया. यह मेला 3- 5 जनवरी तक चलेगा.

Flower Mela Fool Fair

100 तरह के पौधों की प्रदर्शनी

इस अवसर पर कुलपति ने मेले का अवलोकन किया और आयोजकों को शानदार मेले के लिए बधाई देते हुए उनका हौसला बढ़ाया. इस मेले में 100 प्रकार के पौधों की प्रदर्शनी लगाई गई है. विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से यहां पर सेल्फी प्वाइंट्स भी बनाएं गए हैं. इसके अलावा, विभिन्न विभागों की स्टॉल्स लगाई गई हैं.

स्टूडेंट्स के लिए होंगी प्रतियोगिताएं

HAU में आयोजित इस शहरी कृषि प्रदर्शनी और पुष्प महोत्सव में स्कूल और कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा. इन प्रतियोगिताओं में पोस्टर मेकिंग, ऑन द स्पॉट ड्राइंग, मेहंदी, पेंटिंग, रंगोली और पुष्प प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगी.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: हिसार में साउथ बाईपास से कैमरी रोड तक बनेगी नई सड़क, दर्जनों कॉलोनियों को मिलेगा फायदा

नई तकनीकों की मिलेगी जानकारी

एचएयू यूनिवर्सिटी के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा युवाओं और किसानों को फूल और सब्जियां उगाने के लिए इस्तेमाल की जा रही नई तकनीकों, नवाचारों, प्रौद्योगिकियों और प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी.

इस महोत्सव में कृषि वैज्ञानिक लोगों को वर्टिकल फार्मिंग, बिना मिट्टी, कम पानी और कम जगह में हाइड्रोपोनिक्स जैसे नए प्रबंधन की मदद से घर पर ही फल, फूल और सब्जियां उगाने की सरल और आसान विधि के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे. एक्सपो में पहुंचने वाले लोगों को फल, फूल, सब्जियां और सजावटी फसलों की नर्सरी, कंटेनर फार्मिंग, उद्यान आदि देखने को मिलेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.