हिसार | हरियाणा के हिसार सहित आसपास के इलाकों से तिरूपति बालाजी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने लोहारू के रास्ते संचालित होने वाली हिसार- तिरूपति स्पेशल ट्रेन को अब नियमित नंबर 14723/ 24, हिसार- तिरूपति साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के तौर पर संचालित करने का फैसला लिया है. इस ट्रेन के नियमित संचालन से उत्तर भारत से तिरूपति बालाजी के लिए सीधी और आरामदायक परिवहन सुविधा का लाभ मिलेगा.

यह रहेगा शेड्यूल
हिसार- तिरूपति साप्ताहिक ट्रेन हिसार से प्रत्येक शनिवार को दोपहर 2 बजे रवाना सोमवार को सुबह 9 बजे तिरूपति पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में तिरूपति- हिसार साप्ताहिक ट्रेन तिरूपति से सोमवार को रात 11 बजे रवाना होकर बुधवार की रात 10 बजे हिसार पहुंचेगी. प्रत्येक दिशा में यह ट्रेन लगभग 43 घंटे का सफर तय करते हुए अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचेगी.
अमित सुदर्शन ने बताया कि हिसार से तिरूपति बालाजी जाने वालों के लिए यह ट्रेन एक सीधी सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी का काम करेगी. वहीं, हिसार से खाटूश्याम, जयपुर और हुजुर साहिब नांदेड़ की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को भी इस ट्रेन के संचालन का फायदा मिलेगा. इस ट्रेन के संचालन से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.
इन स्टेशनों पर ठहराव
बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में तिरुपति, रेनिगुंटा, राजमपेट, कड़प्पा, एरागुन्तला, ताडिपतरी, गुत्ति, गुंतकल, ढोन, करनूल सिटी, गड़वाल, महबूबनगर, जाडचेरला, काचेगुड़ा, मल्काजगिरी, मेड़चाल, कामारेड्डी, निज़ामाबाद, बासर, धर्माबाद, मुदखेड़, हुजुरसाहिब नान्देड़, पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगाँव, नंदुरबार, उधना, सूरत, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, मन्दसौर, नीमच, चितौड़गढ़, भीलवाड़ा, नसीराबाद, अजमेर, किशनगंज, फुलेरा, रींगस, सीकर, नवलगढ़, झुंझुनूं, चिड़ावा, लोहारू, सादुलपुर और हिसार स्टेशन पर ठहराव करेगी