हिसार की पूर्व महिला सरपंच बनी अस्सिटेंट टेक्निकल डायरेक्टर, देशभर में हासिल की तीसरी रैंक

हिसार | परिश्रम और लगन से यदि किसी काम को पूरा करने की ठान ली जाए, तो एक दिन सफलता आपके कदम चूमेगी. ऐसा ही एक उदाहरण हिसार जिले के गामड़ा गांव की पूर्व महिला सरपंच ज्योति ने पेश किया है. ज्योति को विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान में सहायक तकनीकी निदेशक के पद पर नियुक्ति मिली है.

Jyoti Hisar

देशभर में हासिल की तीसरी रैंक

ज्योति ने इस परीक्षा में देशभर में तीसरी रैंक हासिल कर न केवल अपने गांव, बल्कि हिसार और हरियाणा का नाम पूरे भारतवर्ष में रोशन कर दिया है. उनके चयन की खबर पर गांव में खुशी छाई हुई है और हर कोई बधाई देने उनके घर पहुंच रहा है. ग्रामीणों ने इस अवसर पर कहा कि आज बेटियां कड़ी मेहनत के बलबूते सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है.

ज्योति इससे पहले राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में विज्ञान तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत थी और सरपंच पद पर रहने के दौरान ही उन्होंने इस नौकरी को हासिल किया था. वो पिछले 3 सालों से हिसार में अपनी सेवाएं दे रही थी. सरपंच पद पर रहते हुए उन्होंने गांव में विकास कार्यों की झड़ी लगवाकर खूब सुर्खियां बटोरी थी. ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व सरपंच का इतने बड़े पद पर चयन होना बहुत ही गौरव बढ़ाने वाली बात है.

यह भी पढ़े -  खाटूश्याम व तिरूपति बालाजी जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, हिसार से चलने वाली दोनों ट्रेनें हुई परमानेंट

बताया अपनी सफलता का राज

पूर्व सरपंच ज्योति ने बताया कि कामकाज के साथ- साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी. साल 2023 में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में सहायक तकनीकी निदेशक की परीक्षा का आयोजन हुआ था और अब जारी हुए रिजल्ट में उन्हें भारतवर्ष में तीसरी रैंक हासिल हुई है. उन्होंने लड़कियों को संदेश देते हुए कहा कि यदि आप मेहनत और सच्ची लगन से किसी लक्ष्य के पीछे भागेंगे, तो एक दिन आपको अपनी मंजिल ज़रूर मिलेगी. कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.