हिसार एयरपोर्ट से आई खुशखबरी, 9 जून से चंडीगढ़ के लिए उड़ेंगे हवाई जहाज; यह रहेगा किराया

हिसार | हरियाणा के पहले हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से अयोध्या के बाद अब चंडीगढ़ के लिए भी हवाई सेवा को मंजूरी प्रदान कर दी गई है. चंडीगढ़ के लिए हिसार एयरपोर्ट से 9 जून को हवाई उड़ान उड़ान भरेगा. बता दें कि हिसार से चंडीगढ़ की दूरी लगभग 250 किलोमीटर हैं और हवाई जहाज के जरिए आप इस सफर को मात्र 45 मिनट में पूरा कर सकेंगे. वहीं, सड़क के रास्ते इस सफर को पूरा करने में लगभग 4 घंटे का समय लगता है.

Flight Aeroplan

यह रहेगा किराया

हरियाणा सरकार अयोध्या और दिल्ली की तरह सप्ताह में 2 दिन के लिए हवाई सेवा शुरू कर सकती हैं. इसकी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है. हिसार से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर का किराया ढाई हजार से 3 हजार रुपए के बीच हो सकता है. बता दें कि हिसार से दिल्ली और अयोध्या के लिए हवाई सेवा की शुरुआत 14 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया था.

3 चरणों में विकसित होगा हिसार एयरपोर्ट

पहला चरण: 50 करोड़ रुपए की लागत से घरेलू टर्मिनल और 3 नए हैंगर का निर्माण किया गया है और इसका काम 2018 में पूरा हो चुका है.

यह भी पढ़े -  विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, राज्यभर में लगाए जाएंगे 1.50 करोड़ पौधे

दूसरा चरण: 250 करोड़ रुपए की लागत से 4 हजार फीट के रनवे को बढ़ाकर 10 हजार फीट तक किया गया है. एमआरओ हैंगर, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर, स्टाफ आवास, फायर स्टेशन और मेंटेनेंस बिल्डिंग का निर्माण किया गया है. विमान सहायता सुविधाओं में ईंधन भरने की व्यवस्था, मरम्मत, ओवरहाल और ग्राउंड सपोर्ट की सुविधाएं विकसित की गईं हैं. नाइट लैंडिंग के लिए कैट आई लाइट्स लगाई गईं और एयरपोर्ट की चारदीवारी का निर्माण भी पूरा किया गया है.

तीसरा चरण: 503 करोड़ रुपए से शंख के आकार का इंटरनेशनल टर्मिनल बनाया जायेगा. एयरो सिटी, कार्गो और लॉजिस्टिक्स एकीकृत हब का विकास किया जायेगा. कुल 3,700 करोड़ रुपए खर्च होंगे और इन प्रोजेक्ट्स को साल 2030 तक पूरा किया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.