हिसार के इन गांवों से शहर आवाजाही करने वालों के लिए खुशखबरी, 12 नए रूटों पर चलेंगी बसें

हिसार | हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में ग्रामीण इलाकों में बस सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 12 नए रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा. इससे गांवों से शहर के लिए आवागमन करने वाले यात्रियों को राहत पहुंचेगी.

Haryana Roadways Bus Rewari

हिसार के लिए खुशखबरी

RTA विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इन रूटों पर परमिट के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक बस संचालकों को 15 दिनों के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. उन्होंने बताया कि कई ग्रामीण रूट ऐसे थे, जहां बसों की संख्या कम होने या सीधी कनेक्टिविटी नहीं होने से लोगों को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ता था. अब नये रूट शुरू होने से लोगों को सुविधा मिलेगी.

इन रूटों पर चलेगी बसें

  • अग्रोहा मोड़ से उकलाना वाया पाबड़ा, कंडूल, साहू
  • बरवाला से उचाना बाया गैबीपुर, बोबुआ, लितानी, दुर्जनपुर, काकड़ोद, उचाना खुर्द व कलां
  • बरवाला से उचाना वाया मतलोडा, बनभौरी, छान, संदलाना, मखंड, भोंगरा
  • बनभौरी से नगूरा वाया संदलाना, मखंड, भोंगरा, उचाना कलां, बडोदा, रोजखेड़ा, घोघड़िया, बधाणा
  • हिसार से आदमपुर वाया न्योलीकलां, न्योली खुर्द, मात्रश्याम, सलेमगढ़, काबरेल, सीसवाल
  • हांसी से बवानीखेड़ा वाया गढ़ी, सोरखी, भैणी, कुंगड़, सिवाड़ा, पुर
  • हांसी से महम वाया सोरखी, सीसर खरबला, प्रभुवाला, मदनहेड़ी, सिंघवा खास
  • हिसार से आदमपुर वाया दुर्जनपुर, काजला, असरवां, कालीरावण
  • हिसार से ईशरवाल वाया कैमरी, मंगाली, स्याहड़वा, मिराण
  • बरवाला से भूना वाया खेदड़, बालक, चौपटा, पाबड़ा, नहला, बैजलपुर
  • हिसार से तलवंडी वाया गंगवा, मुकलान, कालवास रावतखेड़ा, पायल
  • नारनौंद से उचाना वाया बुडाना, राखी, कापड़ो, खेड़ी चौपटा, बुड़ायन
यह भी पढ़े -  खुशखबरी: हिसार व अंबाला को मिली विशाल वेयरहाउस की सौगात, किसानों को मिलेगा तगड़ा फायदा
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.