हिसार के इन इलाकों में रहने वाले गरीब परिवारों के लिए खुशखबरी, 2 नए सरकारी स्कूल खोलेगी सरकार

हिसार | हरियाणा सरकार ने शिक्षा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है. सरकार ने हिसार शहर के आजाद नगर और सेक्टर 1- 4 क्षेत्र में दो नए सरकारी स्कूल खोलने की योजना बनाई है. इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, पंचकूला ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) हिसार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिसमें छात्रों की संख्या, आसपास के स्कूलों की दूरी, उपलब्ध भूमि और अन्य आवश्यक जानकारी शामिल की गई है.

School Student

लंबे समय से मांग

शिक्षा विभाग को इन क्षेत्रों में लंबे समय से सरकारी स्कूल की जरूरत महसूस हो रही थी क्योंकि आसपास बड़ी संख्या में पिछड़े वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार रहते है, जिनके बच्चों को पढ़ाई के लिए 2 से 4 KM दूर जाना पड़ता है. इन दो क्षेत्रों में स्कूल शुरू होने के बाद करीब 3 हजार बच्चों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है.

अगर यहां सरकारी स्कूल खुलते है, तो अभिभावकों को निजी स्कूलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. स्कूल खुलने से बच्चों को नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण सरकारी स्कूल मिल जाएगा क्योंकि आसपास स्कूलों में पहले ही छात्रों की संख्या अधिक है. ऐसे में नए स्कूल की स्थापना को आवश्यक माना जा रहा है.

यह भी पढ़े -  हिसार सहित 11 शहरों में नगर निकायों के हवाले होंगे HSVP के सेक्टर, एक साथ मिलेंगे कई फायदे

छात्रों को मिलेगी सुविधा

आजाद नगर और सेक्टर 1- 4 में नए स्कूल के निर्माण से शिव कॉलोनी, सेक्टर- 1, सेक्टर- 2, सेक्टर- 3, सेक्टर- 4, मिल एरिया और आसपास की कॉलोनियां के साथ- साथ आजाद नगर और मिनी सचिवालय कॉलोनी क्षेत्र के विद्यार्थियों को सीधा फायदा होगा. इन क्षेत्रों के कई विद्यार्थियों को फिलहाल 2 से 4 KM दूर स्थित स्कूलों में पढ़ने जाना जाता है जोकि काफी लंबा है और समय भी ज्यादा लगता है. नया स्कूल खुलने से उन्हें राहत मिल सकेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.