हिसार में दादा ने अपनी 9 वर्षीय पोती को बनाया हवस का शिकार

हिसार । हरियाणा के जिले हिसार से शर्मिंदगी का एक मामला सामने आया है. हिसार के आदमपुर खंड के एक गांव में दादा द्वारा 9 वर्षीय पोती के साथ दुष्कर्म का मामला संज्ञान में आया है. पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब 13 साल पहले फतेहाबाद के एक गांव के निवासी से हुई थी.  जिससे उसके दो बच्चे हुए थे. लड़की 9 वर्ष की व लड़का 10 वर्ष का है. उसके पति का करीब 3 वर्ष पूर्व देहांत हो गया था. पति के देहांत के बाद उसने आदमपुर खंड के एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ शादी कर ली. वह अपने सास -ससुर से अलग रहती थी.

men who raping women domestic 260nw 1376602376 e1615889831788

महिला ने बताया कि 12 मार्च को उसके ससुर ने यह कहकर घर पर बुलाया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है, इसलिए मिलने के लिए आ जाओ. महिला ने बताया कि वह अपनी बेटी को भी साथ लेकर गई थी. उसी रात को उसके ससुर ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया. उसकी बेटी ने डर के मारे यह सारी बात अगले दिन उन्हें बताई. पुलिस ने नाबालिग की मां की शिक़ायत पर पोस्को एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.