हिसार जिले के लिए बड़ी खुशखबरी, इस शहर को मिला नगर परिषद का दर्जा

हिसार | हरियाणा दिवस यानि 1 नवंबर के खास मौके पर हिसार जिले के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. सूबे की नायब सैनी सरकार ने शहरीकरण के विस्तार की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए बरवाला नगर पालिका को नगर परिषद का दर्जा दे दिया है. इस फैसले के बाद बरवाला शहर के लोगों में खुशी का माहौल बना हुआ है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का आभार व्यक्त कर रहे हैं.

Town City Shahar Colony

बरवाला नगर पालिका को नगर परिषद का दर्जा दिए जाने को लेकर शहरी स्थानीय निकाय विभाग आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस अधिसूचना के बाद बरवाला अब राज्य का 25वां नगर परिषद बन गया है.

नगर परिषद का दर्जा

प्रदेश में एक नगर पालिका को नगर परिषद का दर्जा देने के लिए प्रमुख मानदंड जनसंख्या और शहरी विकास का स्तर है. सामान्य तौर पर यदि किसी क्षेत्र की जनसंख्या 1 लाख से 5 लाख के बीच हैं. वहां शहरी सुविधाएं तथा आर्थिक गतिविधियां विकसित हो चुकी है तो उसे नगर परिषद का दर्जा दिया जा सकता है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

मूलभूत सुविधाएं

नगर पालिका की तुलना में नगर परिषद का दर्जा प्राप्त करने वाले क्षेत्र का तेजी से विकास होता है. यहां लोगों को बिजली- पानी, पक्की सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाती है. प्रदेश सरकार के इस फैसले के बाद अब हरियाणा में 25 नगर परिषद और 51 नगर पालिका हो गई है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.