हांसी शहर को मिली मल्टीपर्पज हॉल और ऑडीटोरियम की सौगात, 11 करोड़ रुपए बजट राशि मंजूर

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले के हांसी के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां पुरानी कचहरी के स्थान पर अब एक आधुनिक मल्टीपर्पज हॉल और ऑडीटोरियम निर्माण के साथ- साथ प्लेग्राउंड विकसित किया जाएगा. हांसी विधानसभा क्षेत्र से BJP विधायक विनोद भयाणा ने जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए 11 करोड़ रुपए की बजट राशि को मंजूरी मिल चुकी है.

Auditorium

CM का जताया आभार

विधायक विनोद भयाणा ने इस प्रोजेक्ट के लिए बजट राशि मंजूर होने पर हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना सालों से उपेक्षित पड़ी जगह को एक सकारात्मक और रचनात्मक केंद्र में बदलने का काम करेगी. उन्होंने बताया कि सीएम नायब सैनी के सामने इसकी मांग की थी और 3 दिन पहले इसकी मंजूरी मिल चुकी है. जिसका टेंडर भरने की प्रक्रिया जल्दी ही शुरू होगी.

विनोद भयाणा ने कहा कि हॉल व ऑडिटोरियम का उपयोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सेमिनारों, प्रतियोगिताओं और सामुदायिक आयोजनों के लिए किया जाएगा, जबकि प्लेग्राउंड युवाओं के खेल-कूद व फिटनेस के लिए समर्पित होगा. स्थानीय निवासियों ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए हरियाणा सरकार और विधायक विनोद भयाणा का आभार व्यक्त किया है. उम्मीद जताई है कि इससे हांसी का सामाजिक और सांस्कृतिक परिदृश्य मजबूत होगा.

नशा करने वालों का बन चुका था अड्डा

पुरानी कचहरी की यह जगह नशा करने वालों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुकी थी, जिससे न केवल शहर की छवि धूमिल हो रही थी, बल्कि युवा पीढ़ी पर भी गलत असर पड़ रहा था. अब इस जगह पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त परिसर बनने से नशेड़ियों का सफाया होगा और युवा वर्ग को खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक बेहतर मंच की सुविधा मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.