इस शहर में हरियाणा सिटी गैस PNG कनेक्शन पर वसूल रही 6 गुना चार्ज, लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

हिसार | मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच देशभर में LPG गैस सिलेंडर को लेकर मची अफरातफरी के बीच हरियाणा में PNG गैस कनेक्शन को लेकर लूट- खसोट का खेल जारी है. यहां हिसार शहर में PNG कनेक्शन लेने की अनिवार्यता के आदेश की आड़ में हरियाणा सिटी गैस ने कनेक्शन चार्ज 6 गुना बढ़ा दिया है.

PNG

6 गुना चार्ज वसूली के आरोप

पहले 1,590 रुपए, फिर 6,690 रुपए और अब साढ़े 9 हजार रुपए एडवांस चार्ज लिए जा रहे हैं. चार्ज में वृद्धि होने से सेक्टर- 9 व 11, माडल टाउन एक्सटेंशन, सेक्टर- 16 व 17. अर्बन एस्टेट-2, सेक्टर- 15, पीएलए व सेक्टर- 13 में रहने वाले 50 हजार से ज्यादा लोगों को अब अपनी जेब और ज्यादा ढीली करनी होगी.

इससे हरियाणा सिटी गैस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. वहीं, कछुआ चाल की रफ्तार से काम चलने की वजह से उपरोक्त क्षेत्रों के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. आरोप है कि हरियाणा सिटी गैस गलत तरीके से पीएनजी कनेक्शन के चार्ज में इजाफा कर रहा है. सवाल करने पर संतोषजनक जवाब भी नहीं मिल रहा है. लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि हरियाणा सिटी गैस ने अनावश्यक चार्ज को लेना बंद नहीं किया तो वे आंदोलन करेंगे.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: हिसार- काकिनाडा टाउन के बीच समर स्पेशल ट्रेन होगी संचालित, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

इन बिंदुओं को लेकर जारी विरोध

  • हरियाणा सिटी गैस की ओर से कनेक्शन देने की कोई समय-सीमा तय नहीं की गई है.
  • PNG कनेक्शन लेने के लिए बाध्य करना लोकतंत्र का हनन है.
  • पीएनजी गैस कनेक्शन के प्रेशर से लेकर निरंतरता पर कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है.
  • जारी हेल्पलाइन नंबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है.

हरियाणा सिटी गैस अनावश्यक रूप से चार्ज में बढ़ोतरी कर रहा है. अब छह गुना चार्ज बढ़ाकर 9500 रुपये एडवांस लिए जा रहे है. सरकार के आदेश की आड़ में यह अन्याय है. हम इसका घोर विरोध करेंगे. हरियाणा सिटी गैस के अधिकारी व कर्मचारी समस्या तक नहीं सुनते है- अमरलाल बूरा, प्रधान, RWA, सेक्टर- 13

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.