हरियाणा की बेटी शिवांगी पाठक ने रचा इतिहास, आस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा

हिसार | हरियाणा की युवा प्रतिभा अपनी काबिलियत और कड़ी मेहनत की बदौलत देश- दुनिया में नई पहचान बना रही है. इसी कड़ी में प्रदेश की बेटी शिवांगी पाठक (Shivangi Pathak) ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोजिसको पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराकर भारत के गणतंत्र दिवस को खास बना दिया. उन्होंने माउंट कोजिसको की चढ़ाई कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदुस्तान और हरियाणा का नाम रोशन कर दिखाया.

Shivangi Pathak

सबसे ऊंची चोटी को किया फतह

भारतीय समयानुसार, 26 जनवरी की सुबह 7 बजे शिवांगी पाठक ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोजिसको को फतह कर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की ये पर्वत चोटी 7 महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों में शुमार है. कड़ी मेहनत और सच्ची लगन की बदौलत आज उन्होंने सात महाद्वीपों में से 4 चोटियों पर फतह हासिल कर ली है.

हिसार की रहने वाली शिवांगी पाठक ने बताया कि अब उसका अगला लक्ष्य इंडोनेशिया की सबसे ऊंची चोटी कार्स्टेंस पिरामिड की चढ़ाई करना है. इसके लिए वो निरंतर और ज्यादा मेहनत करेगी. बता दें कि शिवांगी पाठक मात्र 16 साल की उम्र में विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा झंडा फहरा चुकी है. उसके बाद, उसने साउथ अफ्रीका की माउंट किलिमंजारो और फिर रूस की माउंट छोटी को फतह किया था. इस उपलब्धि पर राष्ट्रपति ने उन्हें प्रधानमंत्री बाल शक्ति पुरस्कार से नवाजा था.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

शिवांगी पाठक और उसके परिजनों ने इस कामयाबी के लिए उसके गुरुजनों, वैदिक ग्लोबल संस्था और ऑस्ट्रेलिया की ब्राह्मण सभा का आभार व्यक्त किया है. बता दें कि लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शिवांगी का नाम यंगेस्ट माउंटेनियर के नाम से दर्ज है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.