हरियाणा के पहले एयरपोर्ट को उड़ानों के लिए मिला लाइसेंस, इस दिन से शुरू होगी लैंडिंग ट्रायल

हिसार | हरियाणा के पहले और इकलौते एयरपोर्ट को उड़ानों के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से लाइसेंस मिल गया है. गुरुवार शाम को हिसार एयरपोर्ट (Hisar Airport) को यह लाइसेंस जारी किया गया. अब जल्द ही यहां से अयोध्या, जम्मू, जयपुर, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए घरेलू उड़ानें शुरू की जाएंगी.

Hisar Airport

रामनवमी को पहली उड़ान संभव

हरियाणा सरकार अब प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क करेगी. यदि सब कुछ सही रहा तो रामनवमी के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या जाने वाली फ्लाइट को रवाना कर सकते हैं. वर्तमान में हिसार एयरपोर्ट को 6 महीने के लिए एरोड्रम लाइसेंस दिया गया है. इस अवधि के बाद DGCA द्वारा जमा करवाई गई ATR रिपोर्ट के आधार पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया फिर से रिव्यू करेगी. सभी मानक पूरे होने पर एयरपोर्ट को 5 साल का फ्लाइट संचालन लाइसेंस प्रदान किया जाएगा.

एलायंस एयर से हो चुका है समझौता

हिसार एयरपोर्ट से उड़ानों के लिए सरकार ने एलायंस एयर से समझौता किया है. शुरुआती चरण में यहां से अयोध्या, जम्मू, जयपुर, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए उड़ानें शुरू होंगी. शुरुआत में 70-सीटर विमान उड़ान भरेंगे. यदि यात्रियों की संख्या कम रही तो इसे 40-सीटर विमानों तक सीमित कर दिया जाएगा. शुरुआत में सप्ताह में एक बार फ्लाइट शुरू होगी, इसके बाद ट्रैफिक को देखते हुए आगे फैसला लिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

केंद्र सरकार करेगी संचालन

इस एयरपोर्ट का संचालन केंद्र सरकार करेगी और इसे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया चलाएगी. एयरपोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑपरेशन, मेंटेनेंस और नौकरियों का निर्णय केंद्र सरकार करेगी. हालांकि, हरियाणा सरकार के पास जमीन का मालिकाना हक रहेगा. सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के पास होगी. फिलहाल, यहां हरियाणा पुलिस के जवान तैनात हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts