हरियाणा सरकार ने शहीद की बहन को दी सरकारी नौकरी, मंत्री रणबीर गंगवा ने सौंपा JE का नियुक्ति पत्र

हिसार | हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने वीर सैनिकों के सम्मान और उनके परिवार के प्रति कल्याण के लिए प्रतिबद्धता दिखाई हैं. इसी कड़ी में साल 2022 में जम्मू- कश्मीर के राजौरी- पुंछ में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए हिसार जिले (Hisar District) की हांसी विधानसभा क्षेत्र के गांव उमरा के वीर सैनिक निशांत मलिक की बहन को सरकारी नौकरी देने का काम किया है.

Miss Neeraj

JE का नियुक्ति पत्र सौंपा

सूबे की नायब सैनी सरकार में लोक निर्माण एवं जनसेहत अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा ने शहीद निशांत मलिक की बहन कुमारी नीरज को जेई (सिविल) का नियुक्ति पत्र सौंपा. इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के साथ हांसी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक विनोद भयाणा भी उपस्थित रहे.

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि बीजेपी सरकार बलिदानी सैनिकों के सम्मान और उनके परिवारों के कल्याण हेतु प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि शहीद निशांत मलिक के परिवार को पहले ही सरकारी योजना के तहत 50 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि दी जा चुकी है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: हिसार- काकिनाडा टाउन के बीच समर स्पेशल ट्रेन होगी संचालित, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

सहायता राशि में बढ़ोतरी

रणबीर गंगवा ने बताया कि अब सरकार ने बलिदानी सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि को बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए कर दिया है. इसके साथ ही, शहीद सैनिकों के परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का भी प्रावधान किया गया है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार वीर सैनिकों के परिवारों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.