खुशखबरी: हिसार से ताजनगरी आगरा के लिए दौड़ेगी रोडवेज बस, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

हिसार | हरियाणा परिवहन विभाग (Haryana Transport Department) यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रयासरत हैं. साथ लगते राज्यों के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों श्री माता वैष्णो देवी, मनाली, आगरा, अमृतसर, जयपुर आदि के लिए सीधी बस सेवा का संचालन किया जा रहा है, ताकि यात्रियों का सफर आरामदायक हो सकें. इसी कड़ी में हिसार डिपो से ताजनगरी आगरा के लिए सीधी बस सेवा को संचालित किया जा रहा है.

Haryana Roadways Bus

इन शहरों से होकर गुजरेगी बस

हिसार से मथुरा के लिए चलने वाली ताजनगरी रोडवेज बस वाया हांसी, महम, झज्जर, गुरुग्राम, सोहना, पलवल, मथुरा होते हुए आगरा पहुंचेगी. इस बस में प्रति व्यक्ति किराया 485 रुपए निर्धारित किया गया है. यह बस हिसार बस स्टैंड से प्रतिदिन सुबह 09:40 बजे आगरा के लिए रवाना होगी. रात्रि ठहराव आगरा में रहेगा और बस अगले दिन सुबह सवा 6 बजे हिसार के लिए रवाना होगी.

देखें टाइम- टेबल

  • हिसार से सुबह 09:40 बजे
  • हांसी से सुबह 10:15 बजे
  • महम से सुबह 11:10 बजे
  • बेरी से दोपहर 12:10 बजे
  • झज्जर से दोपहर 12:30 बजे
  • गुरुग्राम से दोपहर 02:30 बजे
  • सोहना से दोपहर 03:30 बजे
  • पलवल से शाम 4:30 बजे
  • आगरा आगमन रात 7:30 बजे तक

वापसी समय

  • आगरा सुबह 6:15 बजे
  • मथुरा से सुबह 7:10 बजे
  • पलवल से सुबह 9:10 बजे
  • गुरुग्राम से सुबह 10:30 बजे
  • झज्जर से दोपहर 12:00 बजे
  • बेरी से दोपहर 12:25 बजे
  • हिसार आगमन दोपहर 3:30 बजे तक
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.