खाटूश्याम- सालासर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, इन शहरों से शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा

हिसार | खाटूश्याम धाम और सालासर बालाजी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. सूबे की नायब सैनी सरकार (Nayab Saini Govt) में नागर विमानन मंत्री विपुल गोयल ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट को एक बड़ा विमानन केंद्र बनाने की योजना बनाई गई है.

Helicopter

हेलिकॉप्टर सेवा का मिलेगा लाभ

मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि प्रदेश के कई प्रमुख शहरों से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के प्रयास जारी हैं. गुरुग्राम और चंडीगढ़ से खाटूश्याम मंदिर और सालासर बालाजी जैसे धार्मिक जगहों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की योजना पर गंभीरता से विचार हो रहा है. उन्होंने बताया कि इस बारे में राजस्थान के नागर विमानन मंत्री से मुलाकात की गई है, ताकि दोनों राज्यों के बीच हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने की संभावनाओं पर बातचीत को आगे बढ़ाया जा सके.

विपुल गोयल ने बताया कि इस बैठक में नागर विमानन से जुड़े कई मुद्दों पर प्रमुखता से बातचीत हुई है. इससे हरियाणा में हवाई सेवाओं का विस्तार करने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी. हरियाणा में विमानन के क्षेत्र में विकास को एक नई दिशा देने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत हैं. हिसार एयरपोर्ट से नई दिल्ली और भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या के लिए हवाई सेवा शुरू हो चुकी है. जल्द ही, चंडीगढ़, जम्मू, जयपुर आदि शहरों के लिए हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाई जाएगी.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

हाईटेक होगा हिसार एयरपोर्ट

उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट, हिसार को एकीकृत विमानन केंद्र के रूप में विकसित करने की हरसंभव कोशिश की जा रही है. इसके बाद, एयरपोर्ट पर विमानों से जुड़ी सभी तरह की सुविधाओं का लाभ मिलेगा. यहां हवाई जहाजों के लिए नाइट लैंडिंग की व्यवस्था बनाई जा रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.