आदमपुर रेलवे स्टेशन पर इंजन की चपेट में आकर अधेड़ व्यक्ति की मौत, गर्दन हुई धड़ से अलग

हिसार । कल शाम हिसार के आदमपुर क्षेत्र में एक बहुत ही दर्दनाक हादसा हो गया. आदमपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम को इंजन की चपेट में आने से जवाहर नगर निवासी अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई.

Railway Station

हादसे के बाद रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस को दिए गए बयान में मृतक के बेटे रवि ने बताया है कि वे मूल रूप से नेपाल के रहने वाले है और पिछले कई सालों से जवाहर नगर में रह रहे हैं. काफी दिनों से उसके पिता बीमार थे.

शाम को बाजार जाने की बात कह कर घर से निकले थे कि अचानक रेलवे स्टेशन के सामने लाइन क्रास करते समय इंजन की चपेट में आ गए. इस दर्दनाक हादसे में मृतक की गर्दन अलग हो गई और काफी दूर जा गिरी. मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गईं. आदमपुर GRP ने हादसे के बाद मौके का मुआयना किया और शव को अपने कब्जे में ले लिया.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts