श्रीगंगानगर- आगरा के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, हिसार सहित इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव; नोट करें टाइमिंग

हिसार | रंगों के त्योहार होली पर घर लौटने वाले लोगों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि इस अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने राजस्थान के श्रीगंगानगर से उत्तर प्रदेश के आगरा तक वाया हरियाणा होकर स्पेशल ट्रेन के संचालन का फैसला लिया है. इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से इन राज्यों में नौकरी करने वाले लोगों को होली पर्व पर घर की आवाजाही करने में सुविधा होगी. इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से होली पर्व पर घर लौटना ही नहीं बल्कि नौकरीपेशा लोगों को वापस अपने कार्यस्थल पर लौटने में भी आसानी होगी.

RAIL TRAIN

श्रीगंगानगर- आगरा स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

उत्तर- पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 04733, श्रीगंगानगर- ईदगाह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 4 से 25 मार्च तक हर बुधवार को दोपहर 2.30 बजे श्रीगंगानगर से रवाना होकर शाम 06.05 बजे सिरसा, 07.45 बजे हिसार, 08.07 बजे हांसी, 08.50 बजे भिवानी, सवा 9 बजे चरखी दादरी, 11.05 बजे रेवाड़ी और सुबह साढ़े 3 बजे मथुरा पहुंचते हुए वीरवार को सुबह सवा 5 बजे ईदगाह (आगरा) पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  हिसार- खरखोदा में आएगी नौकरियों की बहार, सैनी सरकार ने बड़ी कंपनियों के लिए विशेष प्रोत्साहन पैकेज को दी मंजूरी

इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04734, ईदगाह- श्रीगंगानगर स्पेशल 5 से 26 मार्च तक हर वीरवार सुबह साढ़े 7 बजे शुक्रवार को ढाई बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी. इस ट्रेन में यात्रियों को एक सेकेंड AC, 5 थर्ड AC, दो तृतीय एसी इकोनॉमी, 5 शयनयान, 4 जनरल कोच और 2 पावरकार सहित कुल 19 डिब्बों की सुविधा मिलेगी.

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अबोहर, मलौठ, बठिंडा, रमन, कालांवाली, सिरसा, भट्टूकलां, आदमपुर, हिसार, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, अलवर, रामगढ़, गोविंदगढ़, बृजनगर, डिंग, गोवर्धन, मथुरा और अछनेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.