खुशखबरी: हिसार जिले में आएगी नौकरियों की बहार, एयरपोर्ट के पास बनेगा इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले से एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है. यहां प्रदेश के पहले महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के समीप अमृतसर- कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (AKIC) पहल के तहत इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC) विकसित किया जाएगा. लगभग 3 हजार एकड़ जमीन पर प्रस्तावित इस क्लस्टर पर 4,680 करोड़ रुपए की परियोजना लागत और 32,417 करोड़ रुपए का निवेश होगा.

Exam Jobs

NICDIT के साथ एग्रीमेंट

इस संबंध में हरियाणा सरकार ने नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट (NICDIT) के साथ स्टेट सपोर्ट एग्रीमेंट और शेयर होल्डर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं.

2 नेशनल हाईवे से कनेक्टिविटी

ईस्टर्न एंड वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के बीच स्थित हरियाणा सरकार की ये परियोजना NH- 52, NH- 09, रेल नेटवर्क और प्रमुख लॉजिस्टिक केंद्रों से कनेक्टिविटी प्रदान करेगी. इससे IMC हिसार औद्योगिक विकास और निवेश प्रवाह को गति मिलेगी.

युवाओं के लिए बनेंगे रोजगार के अवसर

इस क्लस्टर से 1.25 लाख से अधिक रोजगार अवसर उत्पन्न होने की उम्मीद जताई जा रही है. इन समझौतों पर हस्ताक्षर भारत सरकार और हरियाणा सरकार की साझा दृष्टि को प्रदर्शित करते हैं, जिसमें विश्वस्तरीय औद्योगिक अवसंरचना का विकास, बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन और राज्य के युवाओं के लिए सतत अवसर उपलब्ध कराना शामिल हैं. सरकार का यह कदम हिसार को एक जीवंत औद्योगिक एवं आर्थिक केंद्र में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा.

यह भी पढ़े -  HSSC CET Group D, आवेदन प्रक्रिया तेज; हजारों अभ्यर्थियों ने किया रजिस्ट्रेशन
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.