हिसार शहर में आज से 2 दिन तक बंद रहेगा जिंदल पुल, इन वैकल्पिक रूट्स का करें इस्तेमाल

हिसार | हरियाणा के हिसार (Hisar News) में वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. B&R ने जिंदल पुल पर रोड निर्माण के लिए शनिवार यानि आज से काम शुरू करने की योजना बनाई है. जिसके चलते जिंदल पुल 2 दिन तक बंद रहेगा. विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते 2 दिन तक इस पुल पर वाहनों की आवाजाही पर पूर्णतः रोक रहेगी. विभाग ने इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस को पत्र लिखकर सहयोग की अपील की है.

flyover bridge pul highway

ट्रैफिक पुलिस ने सुझाएं वैकल्पिक रूट्स

विभागीय अधिकारी ने बताया कि जिंदल पुल पर रोड निर्माण कार्य के चलते वाहनों के लिए सूर्य नगर व सेक्टर 1- 4 की तरफ रूट डायवर्ट किया गया है. उन्होंने बताया कि शनिवार यानि आज सुबह 6 बजे जिंदल पुल के दोनों ओर बेरिकेडिंग कर इसे ब्लॉक कर दिया जाएगा. दो दिन तक इसपर काम चलेगा. इस दौरान मिलिंग का काम और फिर डीबीएम की लेयर डाली जाएगी.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

निर्माण कार्य आज से शुरू

B&R विभाग के एसई अजीत सिंह ने बताया कि करीब 1 किलोमीटर लंबे जिंदल रेलवे ओवरब्रिज पर सड़क निर्माण कार्य आज से शुरू हो रहा है. इसके बाद, अगले सप्ताह डाबड़ा चौक रेलवे ओवरब्रिज पर सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा. उन्होंने वाहन चालकों को सुझाव देते हुए कहा कि वे सेक्टर 1- 4 के रोड को वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल करें. जिंदल पुल पर सड़क निर्माण कार्य के चलते दिल्ली रोड पर सेक्टर 9- 11 मोड के पास ही बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.