खुशखबरी: हिसार से लंबी दूरी की यात्रा होगी आसान, इन ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले में यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि भारतीय रेलवे (Indian Railways) द्वारा यात्रियों की सुविधा में इजाफा करते हुए 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार कर दिया है. रेलवे के इस फैसले से हिसार सहित आसपास के क्षेत्रों से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को राहत पहुंचेगी.

Indian Railways Train 1

हिसार से यात्रा होगी आसान

उत्तर- पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 04725/ 26, हिसार- खड़की- हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में हिसार से 1- 22 फरवरी तक तथा खड़की से 2- 23 फरवरी तक विस्तार किया गया है. इसी तरह ट्रेन नंबर 04727/ 28, हिसार- वलसाड- हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में हिसार से 18- 25 फरवरी तक और वलसाड से 19- 26 फरवरी तक विस्तार किया जा रहा है.

मुंबई जाने वालों के लिए खुशखबरी

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा ट्रेन नंबर 04827/ 28, भगत की कोठी- बांद्रा टर्मिनस और ट्रेन नंबर 09621/ 22, अजमेर- बांद्रा टर्मिनस तथा अजमेर- दौंड, अजमेर- सोलापुर, जयपुर- बांद्रा टर्मिनस, बीकानेर- साईनगर शिर्डी का भी फरवरी या मार्च तक विस्तार किया जा रहा है. इन ट्रेनों का संचालन समय तथा स्टेशनों पर ठहराव यथावत रहेगा.

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि लंबी दूरी की इन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार से यात्रियों को फायदा पहुंचेगा. यात्रियों को सर्द मौसम के बीच ट्रेन सफर की सुविधा मिलेगी. वहीं, इन ट्रेनों के निरंतर संचालन से कंफर्म टिकट मिलने में आसानी हो जायेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.