तलवंडी राणा से हिसार के बीच बनेगी नई एयरपोर्ट रोड, ट्रैफिक जाम से मुक्ति के साथ सफर होगा आसान

हिसार | हरियाणा के एकमात्र हिसार एयरपोर्ट के विस्तार के साथ- साथ शहर की कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने की तैयारियां शुरू हो गई है. तलवंडी राणा से हिसार तक एयरपोर्ट के साथ- साथ एक नया सड़क मार्ग बनाने के प्रस्ताव पर डीसी महेंद्र पाल ने अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की.

Smart Sadak Road

भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है सड़क

बैठक में अधिकारियों ने डीसी को अवगत कराया कि यह सड़क तलवंडी राणा को सीधे हिसार से जोड़ेगी और एयरपोर्ट की बाउंड्री के साथ से निकलेगी. इससे बरवाला और तलवंडी राणा के लोगों का हिसार आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा. साथ ही, एयरपोर्ट क्षेत्र के आसपास विकास कार्यों को बढ़ावा मिलेगा.

डीसी ने लोक निर्माण विभाग (PWD) और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भूमि की उपलब्धता और तकनीकी संभावनाओं की जांच कर जल्द से जल्द ठोस कार्ययोजना बनाएं. उन्होंने स्पष्ट कहा है कि यह नया सड़क मार्ग भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए अत्यंत महत्वपूर्ण है. डीसी ने अधिकारियों को अगली बैठक में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए गए, ताकि कागजी कार्रवाई पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जा सके.

दर्जनों गांवों का सफर बनेगा आसान

इस सड़क मार्ग के बनने से तलवंडी राणा के अलावा नजदीकी गांव जुगलान, बहबलपुर, धिकताना, बाडो पट्टी, सरसौद, बिछपड़ी व राजली की हजारों की आबादी को फायदा पहुंचेगा. इसके अलावा बरवाला से हिसार आने वाले लोग भी इस सड़क का इस्तेमाल कर सकेंगे. बता दें कि बरवाला की तरफ से रोजाना हजारों की संख्या में लोग हिसार के लिए आवाजाही करते हैं. बता दें कि इस सड़क मार्ग के निर्माण को लेकर गांव तलवंडी राणा के लोग लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.