खुशखबरी: हिसार में साउथ बाईपास से कैमरी रोड तक बनेगी नई सड़क, दर्जनों कॉलोनियों को मिलेगा फायदा

हिसार | हरियाणा के हिसार शहर में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में बालसमंद नहर के साथ- साथ एक 7 मीटर चौड़ी नई सड़क का निर्माण किया जाएगा. PWD B@R ने इस सड़क मार्ग के निर्माण के लिए संशोधित एस्टीमेट तैयार कर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेज दिया है. 2,700 मीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 8 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च होने का अनुमान जताया गया है.

Sadak Road 3

बालसमंद नहर के साथ बनेगी नई सड़क

लंबे समय से कैमरी रोड पर स्थित विभिन्न कालोनियों के लोग इस सड़क मार्ग के निर्माण की मांग उठाते आ रहे हैं. पहले भी कई बार इस प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने की कोशिशें की गई थी लेकिन किन्हीं कारणों से बात नहीं बन पाई. अब एक बार फिर इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया गया है. इस सड़क मार्ग के साथ-साथ बालसमंद नहर पर एक पुल का भी निर्माण किया जाएगा जिसके लिए बजट राशि मंजूर हो चुकी है.

इस सड़क मार्ग का निर्माण सिंचाई व वन विभाग की जमीन पर किया जाएगा. सिंचाई विभाग की ओर से सड़क निर्माण के लिए एनओसी मिल चुकी है और वन विभाग से मंजूरी के लिए आवेदन किया गया है. इस जमीन पर 50 से ज्यादा पेड़ लगे हुए हैं, जिन्हें काटना पड़ेगा.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

हजारों की आबादी को राहत

इस नई सड़क के बनने से बालसमंद नहर पार स्थित एक दर्जन से ज्यादा कालोनियों की हजारों की आबादी को राहत पहुंचेगी. अभी राजगढ़ रोड या तोशाम रोड से अगर किसी व्यक्ति को नहर पार इन कॉलोनियों में जाना है तो उसे साउथ बाईपास होकर जाना पड़ता है और इस सड़क पर बहुत अधिक ट्रैफिक दबाव रहता है. खासकर भारी वाहनों की आवाजाही ज्यादा रहती है. ऐसे में इस सड़क मार्ग के निर्माण से लोगों को इस समस्या से छुटकारा मिलेगा.

रोड का संशोधित एस्टीमेट बनाकर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा गया है. एस्टीमेट मंजूर होने के बाद बाकी औपचारिकताओं को पूरा किया जाएगा-
अजीत सिंह, एसई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.