हिसार में आज से सफर करना होगा महंगा, मध्यरात्रि से टोल की नई दरें होगी लागू

हिसार | हरियाणा में 31 मार्च यानि आज मध्यरात्रि से हाइवे पर सफर करना महंगा हो जाएगा. इसी कड़ी में हिसार जिले की सीमा में पड़ने वाले टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर भी टोल की नई दरें लागू कर दी गई है. जिले के सभी टोल प्लाजा (रामायण, बाड्डोपट्टी, लांधड़ी और चौधरीवास टोल प्लाजा) पर 31 मार्च की मध्य रात्रि से नई दरों के हिसाब से टोल वसूल किया जाएगा.

Toll Tax Booth 1

नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इन सभी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की नई दरों की लिस्ट चस्पा दी है. वहीं, मासिक पास बनवाने के लिए अतिरिक्त 10 रुपए का भुगतान करना होगा. पहले मासिक पास के लिए 340 रूपए लगते थे, लेकिन अब 350 रूपए चुकाने होंगे.

रामायण टोल प्लाजा की नई दरें

व्हीकल की कैटेगरी एकल यात्रा शुल्क आना-जाना एक दिन
कार, जीप, वैन या एलएमवी 95 145
एलसीवी, एलजीवी, मिनी बस 155 235
बस या ट्रक (2 एक्सल) 330 495
एक्सल कमर्शियल वाहन 360 535
एचसीएम या ईएमई या एमएवी 515 775
बड़े आकार के वाहन 625 940
यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

बाडोपट्टी टोल प्लाजा की नई दरें

व्हीकल की कैटेगरी एकल यात्रा शुल्क आना-जाना एक दिन
कार, जीप, वैन या एलएमवी 125 190
एलसीवी, एलजीवी, मिनी बस 205 305
बस या ट्रक (2 एक्सल) 425 640
3 एक्सल कमर्शियल वाहन 465 700
एचसीएम या ईएमई या एमएवी 670 1005
बड़े आकार के वाहन 815 1220

चौधरीवास टोल प्लाजा की नई दरें

व्हीकल की कैटेगरी  एकल यात्रा शुल्क आना-जाना एक दिन
कार, जीप, वैन या एलएमवी 75 110
एलसीवी, एलजीवी, मिनी बस 120 175
बस या ट्रक (2 एक्सल) 245 640
3 एक्सल कमर्शियल वाहन 270 405
एचसीएम या ईएमई या एमएवी 390 580
बड़े आकार के वाहन 470 710
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.