अब छुट्टी के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तर के चक्कर, इंट्रा हरियाणा पोर्टल लागू

हिसार | हरियाणा के हिसार में सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली को पूरी तरह डिजिटल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. अब जिला स्तर पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश (लीव) की पूरी प्रक्रिया केवल ‘इंट्रा हरियाणा’ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन होगी. वहीं, कार्यालयों में फाइलों के मूवमेंट के लिए केवल ‘ई- ऑफिस’ प्रणाली का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है. इस संबंध में लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में एचआरएमएस, ई- ऑफिस और इंट्रा हरियाणा पोर्टल को लेकर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई.

NTA National Testing Agency Head Office

कार्यशाला की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) शालिनी चेतल ने की. इस दौरान जिला वन अधिकारी रोहताश बिरथल, डीडीपीओ नरेंद्र कुमार, सीएमजीजीए अमोल, नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त प्रदीप कुमार, डीआईओ दीपक भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

इंट्रा हरियाणा पोर्टल लागू

एडीसी शालिनी चेतल ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों के अवकाश से जुड़े सभी आवेदन और उनकी स्वीकृति केवल इंट्रा हरियाणा पोर्टल के माध्यम से ही की जाए. ऑनलाइन व्यवस्था से रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा और अनावश्यक कागजी औपचारिकताओं के साथ समय की भी बचत होगी. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कर्मचारियों के अवकाश आवेदन बिना कारण लंबित न रखें और निर्धारित समय सीमा में उनका निस्तारण करें.

नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

कार्यशाला में अधिकारियों और कर्मचारियों को पोर्टल के उपयोग की तकनीकी जानकारी भी दी गई. उन्हें लॉगिन प्रक्रिया, ऑनलाइन अवकाश आवेदन, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वीकृति और अन्य डिजिटल सुविधाओं का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया गया. ‘इंट्रा हरियाणा’ पोर्टल हरियाणा सरकार का सरकारी कर्मचारियों के लिए विकसित सिंगल- विंडो डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) ने तैयार किया है. इस पोर्टल के माध्यम से कर्मचारी ऑनलाइन लीव मैनेजमेंट, ई- सैलरी स्लिप डाउनलोड, डिजिटल सर्विस बुक, जीपीएफ और पेंशन संबंधी जानकारी, लोन स्टेटमेंट तथा एसीआर जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं.

यह भी पढ़े -  'मंकी मैन' बनकर कमाएं पैसे, हिसार नगर निगम देगा पैसे; लापरवाही पर होगा एक्शन
Avatar of Puja Kumari
Puja Kumari
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.